LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : खगड़िया में धार में नहाने गए चार बच्चों के डूबने की आशंका, गांव में मचा कोहराम

Bihar News : खगड़िया में स्नान के दौरान चार बच्चे धार में बह गए. जिनकी तलाश में ग्रामीण जुटे हैं. वहीँ परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं......पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में धार में नहाने गए चार बच्चों के डूबने
चार बच्चों के डूबने की आशंका - फोटो : AMIT

KHAGARIA : खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के धुतौली मालपा गांव में, एक साथ चार बच्चे के डूबने की आशंका से सनसनी फैल गई। जबकि इस खबर को सुनकर पूरे गांव में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया गया की मालपा गांव आगे पश्चिम कंकड़ कुड़िया धार के दक्षिण साइड नहाने के क्रम में दो बालक एवं दो बालिका की डूबने की आशंका जताई जा रही है। जिन बच्चों के लापता होने की बाते कही जा रही है उनका नाम गोलू कुमार व करण कुमार पिता ललित प्रसाद चौरसिया, जबकि दो बच्ची अनु कुमारी व अंशु कुमारी पिता अनुज प्रसाद चौरसिया बताया गया। 

वही मौके पर रो रहे बच्चे के परिजनों द्वारा बताया गया कि रोज के तरह बच्चों को स्कूल भेजा था, लेकिन देर तक नहीं लौटने पर खोजबीन की गई, तो उसी क्रम में कंकर कुड़िया दक्षिण धार के किनारे चारों बच्चे का कपड़े पाए गए। जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए और रोना बिलखना शुरू कर दिया। रोने एवं शोरगुल की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बच्चे को पानी में खोजने का प्रयास किया गया।

इधर चौथम सीओ को भी इसकी जानकारी दी गई। वही अंचलाधिकारी रवि राज  ने बताया कि उनके द्वारा तत्काल एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है, और जल्द से जल्द पानी में डूबे बच्चों की खोज भी शुरू कर दी जाएगी। वहीं परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सभी बच्चे दूसरा एवं तीसरा क्लास में मध्य विद्यालय धुतौली में पढ़ता था, जो अन्य रोज की तरह विद्यालय पढ़ने के लिए भेजा गया था। 

इसी दौरान बच्चे विद्यालय ना जाकर धार में नहाने चले गए। जिससे चारों बच्चे के एक साथ डूब जाने की आशंका है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है तथा परिजनों में हहाकार मचा हुआ है। समाचार प्रेषित होने तक बच्चों की खोजबीन की जा रही है।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट