LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News:पूर्व परिवहन मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह का निधन, शोक की लहर

Bihar News: बिहार के पूर्व परिवहन मंत्रीआर.एन. सिंह का पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Former Transport Minister Ramanand Prasad Singh
पूर्व परिवहन मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह का निधन- फोटो : reporter

Bihar News:बिहार के पूर्व परिवहन मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह (उर्फ आर.एन. सिंह) का पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। 

रामानंद प्रसाद सिंह परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में ढाई दशकों तक प्रमुख राजनीतिक हस्ती रहे। नयागांव के निवासी, स्वर्गीय आरोग्य सिंह के पुत्र, उन्होंने 1967 में लंदन की लीड्स यूनिवर्सिटी से बी.टेक किया और बिहार राज्य विद्युत बोर्ड में सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के रूप में कार्य किया। 1995 में नौकरी छोड़कर उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। 

उन्होंने परबत्ता विधानसभा से 8 बार चुनाव लड़ा, जिसमें 5 बार जीत हासिल की (2004 उपचुनाव, 2005 फरवरी, 2005 अक्टूबर, 2014 उपचुनाव, और 2015) और 3 बार हारे (1995, 2000, 2010)। 2008 में नीतीश कुमार सरकार में उन्हें परिवहन मंत्री बनाया गया। 2020 में उन्होंने अपने पुत्र डॉ. संजीव कुमार को जेडीयू टिकट पर चुनाव लड़ाया, जो वर्तमान में परबत्ता के विधायक हैं। उनके दूसरे पुत्र राजीव कुमार एमएलसी हैं।

स्थानीय लोगों ने उन्हें विकास पुरुष के रूप में याद किया। खीराडीह पंचायत के मुखिया राहुल कुमार और माधवपुर के पंचायत समिति सदस्य ने उनके त्वरित कार्यशैली और परबत्ता के विकास में योगदान की सराहना की।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार