LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Road Accident: पूर्व सांसद के पोते की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, लापरवाही और उदासीनता ने छीनी जवान जिंदगी

Bihar Road Accident: एक दुखद सड़क हादसे में भूतपूर्व सांसद स्वर्गीय आर.के. राणा यादव के पोते संदीप कुमार की कार और बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई।

भूतपूर्व सांसद स्वर्गीय आर.के. राणा यादव के पोते संदीप कुमार
पूर्व सांसद के पोते की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत- फोटो : reporter

Khagaria: बीती रात एक दुखद सड़क हादसे में भूतपूर्व सांसद स्वर्गीय आर.के. राणा यादव के पोते संदीप कुमार की कार और बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि समाज की संवेदनहीनता और लापरवाही को भी उजागर करती है।मृतक संदीप कुमार (उम्र लगभग 30 वर्ष), जो रेलवे विभाग में ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत थे, अपनी ड्यूटी समाप्त कर खगड़िया से नारायणपुर की ओर बाइक से जा रहे थे। रात के समय राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 31 पर महेशखूंट-गौछारी के निकट उनकी बाइक की एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर तड़पने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद लोग तत्काल सहायता प्रदान करने के बजाय अपने मोबाइल फोनों से वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने समाज की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े किए।

देरी ने छीनी जिंदगी

घटना की सूचना मिलने पर बरौनी से रेलवे के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल संदीप को खगड़िया सदर अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने में हुई देरी के कारण चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, यदि समय पर प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुंचाया जाता, तो संदीप की जान बचाई जा सकती थी।

रेलवे ने दी श्रद्धांजलि

संदीप की मृत्यु की खबर से रेलवे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर संदीप के पार्थिव शरीर को तिरंगे से ढका और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संदीप के सहकर्मियों ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सौम्य स्वभाव की सराहना करते हुए इस हादसे को एक बड़ी क्षति बताया।संदीप कुमार, संजय यादव के पुत्र थे और भूतपूर्व सांसद स्वर्गीय आर.के. राणा यादव के भाई के पोते थे। उनके परिवार में उनकी मृत्यु से गहरा शोक व्याप्त है। परिवार ने इस हादसे के लिए सड़क पर सुरक्षा उपायों की कमी और लोगों की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया है।

अमित की रिपोर्ट