LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

भाजपा के पूर्व महामंत्री को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर, अपराधियों ने नई सरकार को दी चुनौती

बिहार में अपराधियों ने नई सरकार को बड़ी चुनौती दी है। अपराधियों ने इस बार भाजपा के बड़े नेता को निशाना बनाया है। आज दिनदहाड़े उन्हें गोली मार दी।

भाजपा के पूर्व महामंत्री को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर,

Khagaria - जिले में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गंगौर थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता पर जानलेवा हमला किया गया है। अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जो सीधे उनके सीने में जा लगी। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

बिशनपुर मोड़ के पास हुई वारदात

घटना गंगौर थाना क्षेत्र के बिशनपुर मोड़ स्थित त्रिभुवन टोला पुलिया के पास की है। लाभ गांव (वार्ड नंबर 05) के निवासी और भाजपा नेता दिलीप कुमार (56 वर्ष, पिता स्व. महेंद्र सिंह) किसी काम के सिलसिले में वहां गए हुए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वहां अफरातफरी मच गई।

सदर अस्पताल से किया गया रेफर 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल दिलीप कुमार को आनन-फानन में खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को अत्यंत गंभीर बताया। सीने में गोली लगने के कारण उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

भाजपा के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं पीड़ित 

NSIT
Nsmch

दिलीप कुमार खगड़िया की राजनीति में एक सक्रिय चेहरा हैं। वे भाजपा के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में मंडल कार्यसमिति सदस्य के पद पर कार्यरत हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है। इस हमले के बाद से राजनीतिक गलियारों में रोष है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

क्या बोलीं पत्नी और पुलिस? 

घायल भाजपा नेता की पत्नी ने बताया, "मुझे उनका (दिलीप कुमार का) फोन आया और उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मुझे किसी ने गोली मार दी है।"  वहीं, मामले पर गंगौर थानाध्यक्ष सुंदर पासवान ने जानकारी दी कि फिलहाल पीड़ित का इलाज प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, "अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।"

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल 

एक राजनीतिक व्यक्ति पर हुए इस जानलेवा हमले ने खगड़िया पुलिस की कार्यशैली और जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट - अमित कुमार, खगड़िया