LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Bihar News : गंगा नदी में डूबने से लोकगायक जयनारायण तांती की हुई मौत, इलाके में दौड़ी शोक की लहर

Bihar News : प्रसिद्ध लोक गायक जयनारायण तांती की सोमवार शाम गंगा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है......पढ़िए आगे

Bihar News : गंगा नदी में डूबने से लोकगायक जयनारायण तांती की
लोकगायक की मौत - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के खीराडीह गांव निवासी पशुपालक सह लोक गायक जयनारायण तांती की गंगा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम तक अंधेरा हो जाने के कारण उनका शव बरामद नहीं किया जा सका। जानकारी के अनुसार, जयनारायण तांती प्रतिदिन अपने पशुओं को चारा खिलाने के लिए गंगा नदी तैरकर उस पार स्थित बासा पर जाते थे। 

सोमवार की शाम करीब 5 बजे वे पास के गांव से रामध्वनी गाते हुए नदी पार कर अपने पशुओं के पास जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक नदी की तेज धारा में डूब गए। मृतक के पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह रामध्वनी गाकर बासा पर जाने के लिए गंगा नदी पार करने निकले थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों से उनके नदी में डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां अफरा-तफरी का माहौल था।

Diarch GO

घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने जयनारायण तांती को डूबते देखा, वे उन्हें बचाने के लिए तुरंत नदी में कूदकर तैरते हुए उनकी ओर बढ़े। लेकिन जब तक वे उनके पास पहुंचते, तब तक जयनारायण तांती गहरे पानी में समा चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल एसडीआरएफ और संबंधित अंचलाधिकारी को सूचना दी। 

खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण शव की तलाश संभव नहीं हो सकी। संभावना है कि मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जाएगा। जयनारायण तांती न केवल एक पशुपालक थे, बल्कि अपने लोकगीतों और रामध्वनी गायन के लिए भी क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी असामयिक मौत से खीराडीह गांव सहित आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है।

NSIT
Nsmch

अमित की रिपोर्ट