LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, बिहार के दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Bihar Road Accident : बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Road Accident : बेटी की शादी का कार्ड बाँटने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले पित
बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत आदर्श ग्राम फतेहपुर में उस समय कोहराम मच गया। जब पूर्व मुखिया आनंदी सिंह के पुत्र शिवशक्ति सिंह उर्फ़ ओझल (60) की सड़क हादसे में मौत की खबर गाँव पहुँची। 30 नवंबर को बेटी पूजा कुमारी की शादी थी, और उसी का निमंत्रण कार्ड बांटने वे भागलपुर गए थे। लेकिन खुशियों के बीच आया यह दर्दनाक हादसा पूरे पंचायत पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटा।

पत्नी मायागंज अस्पताल में भर्ती, परिवार वहीं ठहरा था

14 नवंबर को उनकी पत्नी सुनीता देवी, जो आंगनबाड़ी सेविका हैं, का ऑपरेशन मायागंज अस्पताल में हुआ था। इस वजह से परिवार भागलपुर में ही रुका हुआ था। इसी दौरान उन्होंने अस्पताल में रहते-रहते भागलपुर में रह रहे रिश्तेदारों को कार्ड देने का निर्णय लिया।

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा

रविवार दोपहर शादी का कार्ड बांटकर लौटते समय डीएम आवास के सामने सुरखीकल रोड पर मुड़ते ही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि वे नाले के स्लैब से टकराकर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगते ही मौके पर उनकी मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक किशन कुमार, जो सुरखीकल नंदलाल लेन निवासी सुनील सिंह का पुत्र है, भी घायल हो गया और मायागंज अस्पताल में भर्ती है। हादसे में शामिल बाइक एलपीजी सिलिंडर ढोने के काम में भी इस्तेमाल की जाती थी।

जिस अस्पताल में पत्नी भर्ती, वहीं पहुँचा पति का शव

यह घटना और भी दर्दनाक तब बन गई जब उनका शव पोस्टमार्टम के लिए उसी मायागंज अस्पताल पहुंचा, जहाँ उनकी पत्नी भर्ती थी। परिवार की चीख-पुकार अस्पताल परिसर में गूंज उठी। दोनों बेटियाँ कविता और पूजा बार-बार बेहोश हो रही थीं। पूजा रोते हुए बार-बार कह रही थी—“ऐसी शादी करके क्या करूंगी जब पिता का साया ही सिर से उठ गया।” वहीँ पत्नी को दिनभर इस घटना की जानकारी नहीं दी गई, ताकि उन्हें सदमा न लगे। लेकिन परिवार की बेचैनी देखकर उन्हें कुछ अनहोनी का अंदेशा हो गया।

NSIT
Nsmch

गाँव में शव पहुँचते ही मचा कोहराम

पोस्टमार्टम के बाद शाम को जब शव फतेहपुर गाँव पहुँचा, तो पूरा गाँव रो पड़ा। लड़कियों और परिजनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज से माहौल गमगीन हो गया। गाँव वाले बताते हैं कि “ऐसा हृदयविदारक दृश्य फतेहपुर ने वर्षों में नहीं देखा।” गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई सदमे में है। लोग घरों से निकलकर सड़क पर जमा हो गए। महिलाएँ रो-रोकर बेहोश हो रही थीं, जबकि पुरुषों की आँखों से भी आँसू थम नहीं रहे थे।

पुलिस जांच जारी, बाइक जब्त

हादसे की सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और बाइक को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष बिट्टू कमल ने बताया कि बाइक की जांच की जा रही है। घायल किशन कुमार का इलाज जारी है। हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ लगता है। स्पीड ब्रेकर लगाने को लेकर विभाग से बात की जाएगी। 

शादी की तैयारियों के बीच उठी अर्थी

जिस घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी, उसी घर से अब पिता की अर्थी उठ गई। खुशियों से भरा आंगन एक पल में शोक में बदल गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गाँव के हर व्यक्ति की आँखें नम हैं।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट