LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : पिता ने इकलौते पुत्र पर अपहरण करने का लगाया आरोप, कहा मेरे रिटायरमेंट के पैसे पर हैं बेटे की नजर

Bihar News : बिहार में एक सेवानिवृत पिता ने अपने ही बेटे पर अपहरण करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा की मेरे रिटायरमेंट के रुपए पर बेटे की नजर हैं, जिसे वह हड़पना चाहता है.....पढ़िए आगे

Bihar News : पिता ने इकलौते पुत्र पर अपहरण करने का लगाया आरो
पिता का अपहरण - फोटो : social media

KHAGARIA : जिले के परबत्ता नगर पंचायत अंतर्गत इंदिरा नगर रुपौहली के नवल किशोर भगत ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने आवेदन में बताया है कि मेरा पुत्र सुमन कुमार भगत ने मेरा अपहरण कर लिया था। मैंने किसी तरह अपनी जान बचाई है। पिता के इस आरोप से जिले में हड़कंप मच गया है।

दरअसल नवल किशोर भगत परबत्ता में स्थित कबीर मोती दर्शन कॉलेज के कर्मचारी थे, जो 31 जनवरी को रिटायर्ड हुए हैं। रिटायर होने के बाद चुकी रिटायरमेंट मिलता है जिसमें एक स्मार्ट मनी सरकार देती है। पिता के अनुसार पुत्र की नजर इस रुपए पर है। पिता नवल किशोर भगत ने बताया कि मेरी पत्नी कुछ वर्ष पहले ही मर चुकी है। तब से पुत्र ने मेरे साथ कभी भी अच्छा व्यवहार नहीं किया है। लेकिन मेरी सैलरी से वह प्यार करता है। जब भी मुझे सैलरी मिलती है वह मेरे पास आ जाता है और रुपए की डिमांड करता है।

पिता नवल किशोर भगत ने आवेदन में बताया है कि मेरा पुत्र अनायास रात्रि में तो बदमाश को लेकर मेरे घर आया और मुझे बांधकर स्कॉर्पियो में बैठकर अलौली की तरफ ले गया। दो दिनों तक मुंह में कपड़ा ठूंस के मेरे साथ मारपीट किया। मैंने किसी तरह जान बचाई और भाग कर परबत्ता आया। लेकिन पुत्र सुमन कुमार भगत ने पिता के द्वारा लगाए गए आप को निराधार बताया है। परबत्ता थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ है जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट