LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : खगडिया में फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों का फूटा गुस्सा, डीएओ और अंचल अधिकारियों का किया पुतला दहन

Bihar News : खगडिया में फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिलने पर कि

KHAGARIA : जिले के किसान नेता धीरेंद्र सिंह टुडू के अहवान पर जिले के सभी अंचलो के दर्जनों गाँव के विभिन्न चौक चौराहा पर किसान रोटी को लेकर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी खगड़िया तथा विभिन्न अंचलो के अंचल अधिकारी का पुतला दहन कियाl बभनगामा में किसान पंकज यादव, बीरेंद्र यादव ने कहा कि यहाँ मक्का और गेहूँ की व्यापक क्षति के बावजूद कृषि विभाग फसल क्षति मुआवजा की बात छोड़िये जाँच भी नहीं किया हैl

गंगौर सत घट्टा के किसान सकल देव सिंह, बिपिन सिंह ने कहा की हमारा गेहूँ भी खराब हुआ और मक्का भीl लेकिन कोई सुधि लेने नहीं आयाl आने वाले समय में बच्चों के लिए रोटी ही अब मुसीबत बन गया हैl उसे अब क्या खिलाएंगेl गोगरी सर्किल नंबर 1 भिमारी पैयकांत के किसान उमेश शर्मा ने कहा की नेता सिर्फ वोट लेने आता हैl फसलों की क्षति हुईl लेकिन कोई देखने नहीं आयाl किसानों को फसल क्षति मुआवजा कौन दिलाएगाl 

मानसी प्रखंड के अमणि गाँव में किसानों के बीच जिला कृषि पदाधिकारी खगड़िया का पुतला दहन करते हुए बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह टुडू ने कहा कि जिला के सभी गाँव में आज किसान सड़क पर उतर कर तूफान में हुई फसल क्षति मुआवजा और जाँच को लेकर उतर आये हैंl किसानों ने फसल क्षति गरीबों के उजड़े आशियाना के मुआवजा की मांग की हैंl अमणि में मुनि लाल सिंह, दिनेश सिंह सहित दर्जनों किसानों ने पुतला दहन कियाl 

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट