LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar News : अंधविश्वास के चक्कर में ग्रामीणों ने दलित किशोरी को दी तालिबानी सजा, पेड़ में बांधकर की जमकर पिटाई, अधमरा समझकर खेत में फेंका

Bihar News : अन्धविश्वास के शक पर ग्रामीणों ने दलित किशोरी की पेड़ में बाँध कर जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद अधमरा समझ कर खेत में फेंक दिया......पढ़िए आगे

Bihar News : अंधविश्वास के चक्कर में ग्रामीणों ने दलित किशोर
किशोरी की पिटाई - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के चौथम थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग दलित लड़की को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। इस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अब इस मामले में कड़ी कार्रवाई के दबाव में है।

पूरा मामला अंधविश्वास और क्रूरता से जुड़ा प्रतीत होता है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने किशोरी पर 'मूरकट्टा' (बाल काटने वाला) होने का झूठा आरोप लगाया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने कानून हाथ में लेते हुए उसे रस्सी से पेड़ में जकड़ दिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। आरोप है कि जब लड़की बेदम हो गई, तो आरोपी उसे अधमरी हालत में पास के एक मकई के खेत में फेंक कर फरार हो गए।

Diarch GO

पीड़िता के पिता, जो मूल रूप से मानसी थाना क्षेत्र के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बेटी 20 अप्रैल को अपने मौसा के घर गई हुई थी। इसी दौरान इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने 22 अप्रैल को चौथम थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परिवार अब आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहा है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चौथम थाना में कांड संख्या 135/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने पुष्टि की है कि इस मामले में आधा दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और दोषियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

NSIT
Nsmch

हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है, जिसमें किशोरी की बेबसी और हमलावरों की क्रूरता साफ देखी जा सकती है। नागरिक समाज और मानवाधिकार संगठनों ने भी खगड़िया प्रशासन से मामले की त्वरित जांच कर दोषियों को जेल भेजने की मांग की है। 

अमित की रिपोर्ट