LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Flood News : खगड़िया में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, नाव से आने को मजबूर हैं शिक्षक

Bihar Flood News : खगड़िया में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई स्कू

KHAGADIA : खगड़िया में लगातार गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से विभिन्न गांव में पानी घुस रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाके के विभिन्न विद्यालयों में भी पानी घुसने से पठन-पाठन ठप्प हो गया है। विद्यार्थियों के लिए विद्यालय बंद है, लेकिन शिक्षा विभाग के आदेश के बाद शिक्षकों का विद्यालय पहुंचना आवश्यक है। 

जब एसीएस बने थे के के पाठक तब से बदल गया नियम

के के पाठक के शिक्षा सचिव बनने से पहले तमाम बाढ पीड़ित इलाके के विद्यालय को बंद कर दिया जाता था और 15 अगस्त के बाद विद्यालय को फिर से खोला जाता था। ऐसे विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी नहीं होती थी। अर्थात जब आम विद्यालय में गर्मी की छुट्टी होती थी। ऐसे मौके पर तमाम बाढ़ पीड़ित के विद्यालयों में पठन-पाठन संचालित किया जाता था। लेकिन जब शिक्षा सचिव  एस  सिद्धार्थ बने तो उन्होंने नियम बदल दिया। तब से बाढ़ पीड़ित इलाकों के विद्यालय भी गर्मी की छुट्टी में ही बंद होते हैं लेकिन बाढ़ की स्थिति में शिक्षकों को दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्ति कर दिया जाता है।  

इन स्कूलों में घुसा पानी

जिले के नयागांव गोढ़ियासी के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिसौनी, कन्या मध्य विद्यालय तेमथा, करारी मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय विष्णुपुर, प्राथमिक विद्यालय माधवपुर 2, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोढियासी, प्राथमिक विद्यालय कजज्लवन दियारा, प्राथमिक विद्यालय शर्मा टोला तेमथा,  प्राथमिक विद्यालय भरसो हरिजन टोला और मध्य एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय बिशौनी सहित दर्जनों विद्यालयों में गंगा नदी के पानी घुसने से पठन पाठन ठप्प हो गया है। अब शिक्षकों को इंतजार है दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्त होने का लेकिन अभी तक किसी प्रकार के आदेश नहीं आने से पानी में घुसकर ही विद्यालय के परिसर में प्रवेश करना उनकी मजबूरी है।  

शिक्षकों ने कहा

शिक्षक मधुकर कुमार ने बताया की नाव पर चढ़कर विद्यालय तक पहुंचने में बहुत डर लगता है। क्योंकि मैं दिव्यांग हूं अगर नाव डूब गई मैं तो जान से चला जाऊंगा।  शिक्षक संजीव कुमार ने बताया की पहले का नियम ही ठीक था। जब बाढ़ के समय में हमारा विद्यालय बंद रहता था और इसके बदले गर्मी की छुट्टी में हम लोग शिक्षण  किया करते थे।  

NSIT
Nsmch

नाव पर चढ़कर विद्यालय तक पहुंचने को मजबूर है शिक्षक

जिन-जिन विद्यालयों में पानी घुसा है अर्थात जिन जिन विद्यालय के चारों तरफ गंगा का पानी फैल गया है। ऐसी स्थिति में शिक्षकों को विद्यालय तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। नाव पर चढ़कर शिक्षक विद्यालय तक पहुंच रहे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड के द्वारा विभिन्न प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को चिठ्ठी जारी कर बाढ़ पीड़ित विद्यालयों के शिक्षकों को दूसरे विद्यालय में भेजने को कहा है।  

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट