LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : परबत्ता से डॉ. संजीव कुमार ने राजद के टिकट पर भरा नामांकन, जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : परबत्ता से डॉ. संजीव कुमार न

KHAGARIA : परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक डॉ. संजीव कुमार ने आज महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान क्षेत्र में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला।

नामांकन दाखिल करने से पूर्व, डॉ. संजीव कुमार ने अपने पैतृक गांव नयागांव सतखुट्टी स्थित स्वर्ण देवी दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और माता स्वर्ण देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद, वह हजारों वाहनों के काफिले और जनसमर्थकों की भारी भीड़ के साथ गोगरी अनुमंडल कार्यालय पहुँचे। उन्होंने पूरे उत्साह और गरिमा के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय जनता, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गजब का जोश और उत्साह था। पूरा क्षेत्र "डॉ. संजीव कुमार जिंदाबाद", "तेजस्वी यादव जिंदाबाद" और "महागठबंधन की जीत तय है" जैसे नारों से गुंजायमान हो रहा था। जनसमर्थन का यह सैलाब यह दिखाता है कि परबत्ता की जनता उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

यह ध्यान देने योग्य है कि डॉ. संजीव कुमार ने हाल ही में जदयू (JDU) छोड़कर राजद (RJD) का दामन थामा था। उनके इस निर्णय को क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन मिला है। स्थानीय जनता उन्हें अब महागठबंधन के एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देख रही है और उनकी जीत को सुनिश्चित मान रही है।

NSIT
Nsmch