LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : खगड़िया में लगी भीषण आग से दर्जनों घर जलकर हुए राख, लाखों की सम्पति का हुआ नुकसान

Bihar News : खगड़िया में लगी भीषण आग से दर्जनों घर जलकर हुए र

KHAGARIA : जिला के चौथम प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के भेलौरी ग्राम में आज दिन के करीब 11:20 बजे अचानक आग लगने से श्याम कुमार, जनार्दन शर्मा, विजय साह,पलटू सदा एवं अशोक मुनी सहित कुल 13 परिवारों का घर एवं घर में रखे अन्न, वस्त्र  और अन्य सभी सामग्री इत्यादि जलकर नष्ट हो गया। अग्नि  पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। घर और सभी समान जले देख पीड़ितों का रो रो कर बुरा हाल था।

बताया गया कि आग चूल्हे से निकलने वाली चिंगारी के कारण लगी थी अब तमाम लोगों का रो रो कर बुरा हाल है लोग कह रहे हैं मेरा सारा सामान जल गया।  मेरा आशियाना लुट गया।  अब मैं कहां रहूंगा क्या खाऊंगा क्या पहनूंगा। मौके पर पहुंचे जदयू जिला अध्यक्ष बबलू मंडल ने जिलाधिकारी खगड़िया को सूचित किया।  साथ ही साथ अंचलाधिकारी को भी सूचित कर मामले से अवगत कराया और उनको मिलने वाले मुआवजा के लिए भी अपील की।

वहीँ पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा की आग ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा है। उन्हें लाखों की सम्पत्ति का नुकसान पहुंचा है। 

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट