LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar Crime News : खगड़िया में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा दियारा, दो को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime News : खगड़िया का दियारा इलाका एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. 22 कट्ठा जमीन पर फसल काटने के विवाद को लेकर गोलीबारी की गयी. इस घटना में दो लोग जख्मी हो गए हैं.......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : खगड़िया में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उ
दियारा में गोलीबारी - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।  गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर नया टोला दियारा में एक बार फिर हुआ खूनी खेल खेला गया है। हालाँकि रहीमपुर नया टोला दियारा के लिए यह कोई  नहीं बात नहीं है। पहले भी कई मर्तबा जमीन पर कब्जा के लिए यहां पर खूनी खेल खेला गया है। इसी सिलसिले में दो पक्षों में 22 कट्ठा में लगे हुए सरसों की फसल को काटने को लेकर विवाद हो गया।  जिसमें दोनों पक्ष से गोलियां चलने लगी। इस घटना में दोनों पक्षों के दो-दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है।  

बता दें की रहीमपुर नया टोला निवासी सुरेश कुमार और मनीष कुमार बुरी तरह से घायल है। वहीं दूसरे पक्ष के दो लोगों पर धारदार हथियार हमला किया गया है। एक घायल सुरेश कुमार ने बताया कि वह अपने 22 कट्टे में लगे हुए सरसों की फसल काटने खेत पर गया था। जहाँ अनिल चौधरी ने फसल काटने का विरोध करना शुरू कर दिया। इसी को लेकर मामला बढ़ गया। नाम न छापने के आग्रह पर कुछ लोगों ने बताया की दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को जान से मारने के लिए उतारू हो गए थे। जिसमें लोगों को गोलियां लग गई और कुछ लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया।

Diarch GO

घायल दोनों पक्षों के लोगों का खगड़िया सदर अस्पताल  में इलाज चल रहा है। वहीँ दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर  दिया गया है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।  आगे के कार्रवाई की जा रही है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट