LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 :खगड़िया से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की चुनावी आगाज, लोगों से गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 :खगड़िया से डिप्टी सीएम सम्राट

KHAGARIA : जिले के महद्दीपूर में चैती दुर्गा मेला के उद्घाटन में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की पिछले 25 साल में 23 बार मैं चैती दुर्गा मेला में हाजिर हुआ हूं। मेरा राजनीतिक पृष्ठभूमि यही से तैयार हुआ था। पहली बार 2000 में मुझे परबत्ता के लोगों ने वोट देकर विधानसभा भेजने का काम किया था। इस एहसान को मैं कभी भी नहीं चुका सकता। 

अपने संबोधन में सम्राट चौधरी ने कहा की खगड़िया से पूर्णिया के एक्सप्रेस वे के लिए टेंडर की शुरुआत कर दी गई है। अगवानी सुल्तानगंज पुल का कार्य भी एक बार फिर से इस महीने के अंत होते-होते शुरू होना है।  आपको परबत्ता से कोलकाता जाने में 5 घंटे का समय लगे। इसके लिए मैं तैयारी कर रहा हूं। उन्होंने कहा की खगड़िया में केला और मक्के की पैदावार सबसे अधिक होती है। सुल्तानगंज में एक दर्जन केला ₹40 में बिकता है वहीं परबत्ता में वही केला 140 में पूरा खानी ही बिक जाता है। निश्चित रूप से पूल बनने के बाद आपका व्यापार भी बढ़ेगा। इसकी तैयारी में कर रहा हूं। 

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में चुनावी बिल्कुल भी फूंक दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आप मुझे पिछले 25 वर्षों से आशीर्वाद देते आ रहे हैं। आप मुझे यह विश्वास दिलाईये है कि मेरा जो प्रत्याशी परबत्ता से चुनाव लड़ेगा। आप उसे आशीर्वाद देंगे। एक तरफ जहां यह कयास लगाया जा रहा था की हो सकता है सम्राट चौधरी परबत्ता विधानसभा से चुनाव लड़े। उनके संबोधन से इस पर पूर्ण विराम लग गया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की मेरा जो प्रत्याशी यहां से चुनाव लड़ेगा। आप उसे आशीर्वाद देने की कृपा करें।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट