LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Election 2025 : परबत्ता में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लोगों को दिया आश्वासन, कहा कोई आपको डराएगा तो सीधे जेल भेज दिया जायेगा....

Bihar Election 2025 : परबत्ता में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लोगों को आश्वासन दिया की कोई आपको डराएगा तो सीधे जेल दिया जायेगा.....पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : परबत्ता में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी न
डरानेवाले जायेंगे जेल - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : आज परबत्ता विधानसभा के महद्दीपुर में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे और उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मौका था परबत्ता विधानसभा के लोजपा प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य के लिए वोट मांगने का। जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा की परबत्ता विधानसभा को भय मुक्त बनाना है। हमारी कर्मभूमि परबत्ता विधानसभा रही है। पहली बार सियासत का ताज परबत्ता विधानसभा के लोगों ने ही अपने प्यार से मुझे पहनाया है। आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री हूं तो वह केवल परबत्ता और खगड़िया के लोगों का प्यार है।

सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में तीन बार गिर चुके अगवानी सुल्तानगंज पुल की भी चर्चा की। उन्होंने कहा की मैंने ठान लिया है की आपको सुल्तानगंज पार कराकर ही छोड़ेंगे। पूल को सुपर स्ट्रक्चर बनाने का फैसला हमने ले लिया है। अब पूरी तरह लोहे का पुल बनेगा और जल्दी आप गंगा पार सुल्तानगंज पहुंच पाएंगे।

Diarch GO

सम्राट चौधरी ने कहा कि अब हमने इलाज करना भी शुरू कर दिया है। बड़े-बड़े नेताओं का इलाज शुरू कर दिया है। अब परबत्ता विधानसभा में किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं है जो भी आपको कुछ भी करेगा। आपको डराएगा। उसे सीधे जेल भेज दिया जाएगा। क्योंकि परबत्ता की जनता मेरे दिल में भी है और सर के ताज के रूप में भी है। 

मंच पर मौजूद खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के बारे में बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा की आपने मेरे मन के अनुकूल सांसद बनाया है तो मेरे मन के अनुकूल विधायक भी बनाइए। तब जाकर एक ही मोटरसाइकिल पर आपका सांसद और विधायक घूम घूम कर आपकी समस्या दूर करेगा। राजेश वर्मा ने कहा की यह लड़ाई विधायक की लड़ाई नहीं है। यह लड़ाई अहंकार और संस्कार की लड़ाई है। उन्होंने राजद उम्मीदवार संजीव कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ घमंड में चूर व्यक्ति है जो किसी व्यक्ति का सम्मान करना नहीं जानते। जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना नहीं जानते और दूसरी तरफ एक आम कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है। जिसके कंधे पर हाथ रखकर आप अपनी बात कर पाएंगे अपनी समस्या बता पाएंगे। 

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट