LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar News : शातिर साइबर ठग ने फुफेरे भाई के अकाउंट से गायब किये 50 हज़ार रूपये, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar News : बिहार में शातिर साइबर ठग ने फुफेरे भाई को भी नहीं छोड़ा, उसने खाता से 50 हज़ार रूपये की निकासी कर ली. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.....पढ़िए आगे

Bihar News : शातिर साइबर ठग ने फुफेरे भाई के अकाउंट से गायब
साइबर ठग गिरफ्तार - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के अलौली थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के अकाउंट से अनधिकृत रूप से ₹50000 गायब होने के बाद उक्त व्यक्ति ने साइबर थाना में आवेदन दिया। साइबर थाना की पुलिस के उद्वेदन के बाद उस साइबर ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और अनाधिकृत रूप से अकाउंट से कटे हुए ₹50000 को वापस पीड़ित व्यक्ति को दिलाने के लिए नोडल पदाधिकारी को आदेश किया गया। 

दरअसल अलौली थाना क्षेत्र के मोहम्मद नफीस ने 20 जून को खगड़िया के साइबर थाना में आवेदन दिया था कि रात्रि के सारे 11:00 बजे अनाधिकृत रूप से उसके अकाउंट से ₹50000 की राशि गायब हो गई। जिसको लेकर साइबर थाना ने अपनी गतिविधि बढ़ाई और जो उद्वेदन हुआ। वह आश्चर्य करने वाला था। दरअसल मोहम्मद नफीस का ममेरा भाई सलीम कमरोस ने इस घटना को अंजाम दिया था। 

Diarch GO

दरअसल मोहम्मद नफीस को डिजिटल लेनदेन की जानकारी कम थी। जिसको लेकर वह हमेशा सलीम कमरोस से अपनी जानकारी साझा करता था। जिसमें सलीम कमरोस से बराबर सहायता प्रदान किया करता था। लेकिन उसे क्या पता था जिस ममेरा भाई पर वह विश्वास किया करता है। वही उसके अकाउंट से रुपया गायब कर देगा। 

साइबर क्राइम थाना खगड़िया के पुलिस उपाधीक्षक निशांत गौरव ने बताया की ईमेल का इस्तेमाल करके सलीम कमरोश  ने मोहम्मद नफीस के अकाउंट से ₹50000 गायब कर दिया था। जब हमारे उद्वेदन में गतिविधि शुरू हुई तो हमें पता चला उसे गायब किए गए ट्रांजैक्शन से इ गोल्ड खरीदा गया है। जिस प्लेटफार्म से  इ गोल्ड खरीदा गया था। उस प्लेटफार्म से हमने खरीदने वाले का नाम और उसका पता, पता लगाया और हमारी पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया। अब सलीम कमरोस ने अपनी गलती कबूल कर ली है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी चल रही है।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट