LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी भाजपा नेता को मारी दिनदहाड़े गोली

बीजेपी नेता दिलीप कुमार को अपराधियों ने शुक्रवार को गोली मार दी। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी और मदद के लिए गुहार लगाई।

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी भाजपा नेता को मारी दिनदहाड़
भाजपा नेता को मारी दिनदहाड़े गोली - फोटो : NEWS 4 NATION

बिहार के खगड़िया जिले में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता दिलीप कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी। यह हमला तब हुआ जब दिलीप कुमार बिशनपुर मोड़ के पास स्थित त्रिभुवन टोला पुलिया से गुजर रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, अपराधियों ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उनके सीने के पास जाकर लगी और वे ज़मीन पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी और मदद के लिए गुहार लगाई।


गंभीर हालत में बेगूसराय रेफर

स्थानीय लोगों की मदद से घायल बीजेपी नेता दिलीप कुमार को तुरंत सदर अस्पताल, खगड़िया पहुँचाया गया। हालाँकि, गोली लगने के कारण उनकी हालत काफी गंभीर थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। दिलीप कुमार बीजेपी के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में मंडल कार्य समिति के सदस्य के रूप में सक्रिय हैं। यह हमला दर्शाता है कि अपराधियों ने पूरी प्लानिंग के साथ घात लगाकर उन्हें निशाना बनाया, क्योंकि उन्हें दिलीप कुमार के आने-जाने के रास्ते की जानकारी थी।

Diarch GO


पुलिस ने शुरू की गहन जांच और अपराधियों की तलाश

इस जानलेवा हमले की गंभीरता को देखते हुए, खगड़िया पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमें घटनास्थल (त्रिभुवन टोला पुलिया) की छानबीन कर रही हैं और अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के लिए अभियान चला रही हैं। पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं और अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस घटना से जिले के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में रोष का माहौल है।


खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट