LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar Crime News : खगड़िया में वर्चस्व को लेकर अपराधी ने युवक को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : खगड़िया में स्मैक कारोबार में वर्चस्व कारोबार को लेकर दो गुटों में भिडंत हो गयी. जिसमें एक अपराधी ने दूसरे युवक को गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : खगड़िया में वर्चस्व को लेकर अपराधी ने युवक
युवक को मारी गोली - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : जिले के मानसी थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच 'हम बड़ा तो हम बड़ा' को लेकर हुए भिड़ंत में एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। जिस युवक को गोली मारी गई है उसकी पहचान मानसी थाना क्षेत्र के धर्मचक निवासी आनंद कुमार के रूप में की गई है। जैसे ही गोली की आवाज हुई। इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। 

घटना के बाद आनन फानन में लोगों ने घायल आनंद कुमार को सदर अस्पताल खगड़िया पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घायल आनंद कुमार के परिजन ने बताया की खुटिया रोड स्थित शंकर यादव के पुत्र राजा कुमार ने अन्य बदमाशों के साथ मिलकर आनंद कुमार को गोली मारी है। 

Diarch GO

सूत्रों के मुताबिक यह मारपीट स्मैक नशा को लेकर हो रहा है। इसमें एक ग्रुप द्वारा दूसरे ग्रुप का विरोध किया जा रहा था। इसी को लेकर मामला बिगड़ गया और युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। मानसी थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया की गहराई से जांच करने के लिए फोरेंस टीम को बुलाया गया है जांचोपरांत अन्य कार्रवाई की जाएगी।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट