LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar News: खगड़िया में डुमरी घाट पुल से दंपति ने लगाई छलांग, दोनों लापता, गोताखोरों के साथ प्रशासन का सर्च ऑपरेशन जारी

Bihar News: डुमरी घाट पुल से एक दंपति ने नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद से दोनों लापता हैं और डूबने की आशंका जताई जा रही है।

Bihar News: खगड़िया में डुमरी घाट पुल से दंपति ने लगाई छलांग,
दंपत्ति - फोटो : AMIT

Khagaria: जिले में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब चौथम और बेलदौर प्रखंड की सीमा पर स्थित डुमरी घाट पुल से एक दंपति ने नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद से दोनों लापता हैं और डूबने की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब छह बजे तेलिहार पंचायत के एक दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद दोनों आक्रोशित अवस्था में डुमरी घाट पुल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पति ने पुल के पूरब दिशा की ओर छलांग लगाई, जबकि पत्नी ने पश्चिम दिशा की ओर नदी में कूद गई। तेज धारा के कारण देखते ही देखते दोनों पानी में ओझल हो गए।

Diarch GO

लापता दंपति की पहचान तेलिहार पंचायत वार्ड संख्या-7, उत्तरी तेलिहार निवासी सकलदेव सिंह के पुत्र रूपेश कुमार और उनकी पत्नी मानस देवी के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही चौथम पुलिस स्टेशन और बेलदौर पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए स्थिति संभाली और पुल पर लगे जाम को हटाने की कार्रवाई की। घटना के कारण डुमरी घाट पुल से लेकर सोनबरसा घाट तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं और लापता दंपति की तलाश के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्थानीय मुखिया अनिल सिंह ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार