LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

CM Nitish News: सीएम नीतीश का खगड़िया दौरा आज, इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास, देंगे करोड़ों की सौगात

CM Nitish News: सीएम नीतीश चुनावी साल में एक्शन मोड में हैं। इसी कड़ी में आज सीएम नीतीश खगड़िया दौरे पर जाएंगे। जहां सीएम नीतीश करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

सीएम नीतीश
सीएम नीतीश का खगड़िया दौरा - फोटो : social media

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश एक्शन मोड में हैं। सीएम नीतीश हर जिलों में घूमकर जनसंवाद कर रहे हैं। साथ ही करोड़ों की सौगात दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम नीतीश खगड़िया दौरे पर जाएंगे। खगड़िया दौरे के दौरान सीएम नीतीश 256 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंग। सीएम नीतीश के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जगह जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

256 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन 

बेलदौर प्रखंड के पनसलवा हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम के लिए दो हेलीपैड बनाए गए हैं और एक भव्य मंच तैयार किया गया है। डीएम नवीन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री इस दौरान साढ़े 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 256 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री कई विभागों के स्टॉल का निरीक्षण भी करेंगे और लाभुक संवाद कार्यक्रम में आम लाभार्थियों से योजनाओं के लाभ पर सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद वे कोसी हाई स्कूल मैदान में जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

खगड़िया में जनता को करेंगे संबोधित

जदयू कार्यकर्ताओं में सीएम के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। उनका कहना है कि नीतीश कुमार के भाषण से कार्यकर्ताओं में नया जोश भर जाता है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले के विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों पर पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। डीएम नवीन कुमार और एसपी राकेश कुमार लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। 

तीन प्रमुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे सीएम नीतीश 

कार्यक्रम स्थल पर मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज खगड़िया जिले में तीन प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पहला गोगरी प्रखंड के सतीश नगर गांव में पूर्व मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दूसरा बेलदौर प्रखंड के पनसलवा गांव में बने ईबीसी +2 आवासीय कन्या विद्यालय का उद्घाटन करेंगे और तीसरा पनसलवा हाई स्कूल मैदान में जनसंवाद और कोसी हाई स्कूल मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

NSIT
Nsmch