LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Politics : चिराग पासवान की पार्टी में पड़ी फूट, बड़े नेता के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, सांसद राजेश वर्मा पर लगाया गंभीर आरोप

Bihar Politics : चुनाव से पहले चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है. उनकी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है......पढ़िए आगे

Bihar Politics : चिराग पासवान की पार्टी में पड़ी फूट, बड़े नेत
चिराग पासवान को झटका - फोटो : AMIT

KHAGARIA : खगड़िया में लोजपा (रामविलास) की टीम टूटती हुई नजर आ रही है। पिछले दिनों लगातार जिस प्रकार जिलाध्यक्ष शिवराज यादव के द्वारा बैठक की जा रही थी और सांसद राजेश वर्मा के विरोध में एक मुहिम दिख रही थी। अंततोगत्वा आज जिलाध्यक्ष शिवराज यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने पद से एकमुश्त  इस्तीफा दे दिया। 

सांसद पर आरोप

जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने बताया राजेश वर्मा तमाम कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार करते हैं यहां तक की गाली गलौज भी करते हैं। हम लोगों को कहा जाता है कि आपकी औकात कौड़ी भर की नहीं है। जब चाहूंगा आपको पार्टी से बाहर निकाल दूंगा। अब हम लोग एक खुला पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को देने जा रहे हैं। उनको वस्तु स्थिति से अवगत कराने जा रहे हैं क्योंकि हम लोग जिस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात करना चाहते थे। उनसे उस समय हमारी बात उनसे नहीं करने दी गई थी। लेकिन अंततोगत्वा अब हमारा फैसला त्यागपत्र का है जो हमने दे दिया है। 

लोजपा के प्रदेश महासचिव रतन पासवान ने कहा

महासचिव रतन पासवान ने बताया जिस प्रकार सांसद का व्यवहार विगत दो महीने से  कार्यकर्ताओं के लिए अनुकूल नहीं है। हम लोग लगातार 20 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। कई बार पार्टी के प्रवक्ता रहे युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे। लेकिन सांसद राजेश वर्मा के बनने के बाद पार्टी का अस्तित्व खगड़िया में खतरे में नजर आ रहा है। हम लोगों ने पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात एक कर रखा है। फिर भी हम जैसे कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से शो कॉज भिजवाया जाता है। यह कौन सी नीति है। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रोशन पासवान जिला सचिव सामोल पासवान मुझे और जिला अध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। बुधवार को लोजपा जिलाध्यक्ष के पद से शिवराज यादव को हटाकर मनीष कुमार को बनाया गया है। कहीं जिलाध्यक्ष का पद विवाद की वजह तो नहीं ऐसी चर्चा राजनीतिक गलियारे में चल रही है।

मनीष कुमार को जिलाध्यक्ष बनाने पर भी चल रही है चर्चा

यह वही मनीष कुमार है जिस पर सदर अस्पताल खगड़िया के डॉक्टरों ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर चिराग के सांसद राजेश वर्मा ने मनीष कुमार को सांसद प्रतिनिधि से हटा दिया था। अब उन्हें लोजपा रामविलास का जिलाध्यक्ष बनाया गया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट