LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Election 2025 : खगड़िया में आयोजित जनसभा के दौरान हादसा, मंच पर गिरे चिराग पासवान और देवेंद्र फडणवीस, मौके पर मची अफरा तफरी

Bihar Election 2025 : खगड़िया में आयोजित जनसभा के दौरान हादस

KHAGARIA : बिहार की चुनावी सरगर्मी के बीच, आज जिले के एक प्रमुख मैदान में आयोजित एनडीए (NDA) की एक महत्वपूर्ण जनसभा उस वक्त अप्रत्याशित घटना का शिकार हो गई, जब मंच पर मौजूद लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अचानक गिर पड़े। यह घटना उस समय हुई जब दोनों नेता एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में जनता का अभिवादन स्वीकार कर मंच पर लगाये गए सोफे पर बैठ  रहे थे।

अचानक हुए इस हादसे से सभा में कुछ पल के लिए अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ताओं ने तत्काल मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रण में लिया। गनीमत यह रही कि यह घटना मंच के किनारे नहीं, बल्कि बीच में हुई, जिससे दोनों नेताओं को कोई गंभीर चोट नहीं आई। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत उठकर जनता का अभिवादन किया और माइक पर घोषणा की कि वह और चिराग पासवान पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस त्वरित कार्रवाई से समर्थकों में फैला तनाव कुछ हद तक कम हुआ और जनसभा का माहौल पुन: सामान्य हो पाया।

हादसे के बाद, चिराग पासवान ने अपने संबोधन की शुरुआत में इस घटना का जिक्र किया और कहा कि "यह छोटी-मोटी बाधाएं हमारे उत्साह को कम नहीं कर सकतीं।" इस दौरान, उन्होंने खगड़िया की जनता से आह्वान किया कि वे एनडीए के उम्मीदवार को भारी मतों से जिताकर इस क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करें।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट