LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

चिराग की बड़ी मां ने क्यों कहा, जल्दी घर आओ, यह काम फारिया लो, नहीं तो बात बिगड़ जाएगी...

चिराग पासवान की बड़ी माँ और दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। चिराग की माँ ने उन्हें घर बुलाया है आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है....

चिराग की बड़ी माँ
चिराग की बड़ी माँ ने बुलाया - फोटो : social media

Khagaria: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के सामने एक नई मुसीबत खड़ा हो गई है। चिराग पासवान की बड़ी माँ की तबीयत खराब हो गई है। चिराग की बड़ी माँ और दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी को उनकी देवरानी ने घर से निकाल दिया है। फिलहाल चिराग की बड़ी माँ खगड़िया जिले के शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक आवास पर हैं। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण चिराग की माँ की तबीयत खराब हो गई है। डॉक्टरों की टीम निगरानी में चिराग की माँ का इलाज जारी है। वहीं राजकुमारी देवी ने चिराग से अपील की है कि वो जल्दी से जल्दी घर आएं और बंटवारा करें। 

चिराग की माँ ने चिराग को बुलाया 

दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी और चिराग पासवान की बड़ी मां ने कहा कि चिराग बाबू आइए और घर का बंटवारा कर दीजिए क्योंकि मेरे हिस्से के घर में पशुपति पारस की पत्नी और रामचंद्र पासवान की पत्नी ने ताला मार दिया है। राजकुमारी देवी ने बताया कि पहले खेत ले लिया अब मेरे घर पर जो है ताला मार दिया गया है इसको लेकर मुझे टेंशन हो गई और अब मेरी तबीयत खराब हो गई है। 

पारिवारिक विवाद में उलझे चिराग 

गौरतलब हो कि, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की दो शादी हुई थी। जिसमें पहली शादी राजकुमारी देवी से हुई थी जो खगड़िया जिले के शहरबन्नी अर्थात रामविलास पासवान के पैतृक गांव में रहती है उसे दो बेटी है। इसके बारे में राजकुमारी देवी ने मीडिया से बातचीत में कहा हमें तो सिर्फ दो बेटी है कोई सुख-दुख होता है तो उसे ही कहते हैं बार-बार मेरी बेटियां कह रही थी कि तुम मेरे पास आ जाओ वहां अकेले रहकर क्या करोगी लेकिन मेरा मन नहीं माना मुझे यहीं मन लगता है इसीलिए मैं यही रहती हूं और आज जब मैं छत पर गई तो पशुपति पारस की पत्नी और रामचंद्र पासवान की पत्नी ने मेरे कमरे में ताला मार दिया है। 

टेंशन में चिराग 

स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने बातचीत में कहा कि चिराग बाबू आइए और अब पानी सर से ऊपर हो गया है अब मुझे बंटवारा चाहिए मेरे हिस्से में जो है मुझे दे दीजिए जिससे मुझे जीवन यापन में कोई परेशानी ना हो। चिराग पासवान के सामने एक और बड़ी चुनौती आ गई है। एक और जहां वो विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटे हैं तो वहीं दूसरी ओर अब वो पारिवारिक संपत्ति विवाद में फंस सकते है। इसके पहले भी चिराग पासवान अपने चाचा के साथ राजनीतिक विवाद में फंस चुके हैं।   

NSIT
Nsmch