LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Delhi Election Result 2025: संगम विहार से भाजपा विधायक निर्वाचित हुए खगड़िया के चंदन कुमार चौधरी, जिले में दौड़ी ख़ुशी की लहर

Delhi Election Result 2025: खगड़िया के चंदन कुमार चौधरी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। भाजपा की टिकट पर उन्होंने संगम विहार से जीत दर्ज की है। जीत के बाद जिले में ख़ुशी का माहौल है...पढ़िए आगे

Delhi Election Result 2025: संगम विहार से भाजपा विधायक निर्व
खगड़िया का लाल बना दिल्ली में विधायक - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA : दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीँ भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सता में आई है। खगड़िया के लाल चंदन कुमार चौधरी दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में संगम विहार से चुनाव लड़ रहे थे। आज चुनावी मतगणना में 344 मत से दिनेश मोहनिया को हराकर चुनाव जीत गए। इससे पहले भी चंदन कुमार चौधरी दिल्ली एमसीडी के चुनाव में भी जीत कर कीर्तिमान स्थापित किए थे।

बताते चले कि चंदन कुमार चौधरी खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत लकर पंचायत के चकप्रयाग निवासी हैं। उनकी पत्नी नीलू चौधरी भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता है। उनकी जीत के बाद उनके गांव में हर्ष का माहौल है। चंदन कुमार चौधरी के बड़े भाई शशि भूषण चौधरी ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा करने के बाद चंदन कुमार चौधरी दिल्ली कमाने चले गए थे।

Diarch GO

कहा की दिल्ली में अपना काम करते हुए भाजपा से जुड़े और लगातार पार्टी के लिए काम करते रहे। एक समय ऐसा भी आया जब वह एमसीडी का चुनाव जीते। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने संगम विहार से उन्हें टिकट दिया। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। बचपन से ही चंदन कुमार चौधरी पढ़ने में तेज थे। वहीँ ग्रामीण मनीष कुमार राय ने बताया की चंदन कुमार चौधरी हमारे सहपाठी थे और उन्होंने गांव ही नहीं जिला ही नहीं बिहार का मान बढ़ाया है। उनके जीत से लगता है कि हम सभी लोग विधायक बन गए हैं।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट