LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

गजब..! बिहार में एक और कांड, 7 साल पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ कर दिया मामला दर्ज, वारंट भी हो गया जारी, किसे पकड़ेगी पुलिस?

खगड़िया में 7 साल पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ कर मामला दर्ज किया गया है। यहीं नहीं मृतक की गिरफ्तारी के लिए वारंट भी हो जारी हो गया है।....

Warrant against dead in Khagaria
मृत व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज- फोटो : social Media

Warrant Against Dead in Khagaria: अपने कारनामों से सुर्खियों में रहनेवाले बिहार के बैंक का एक और कांड सामने आया है. खगड़िया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक मृतक व्यक्ति के खिलाफ मृत्यु के सात साल बाद राशि वसूली के लिए सर्टिफिकेट केस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं, बैंक की लापरवाही के चलते मृतक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो गए हैं।

यह मामला चौथम प्रखंड के नवादा गांव का है। विद्यानंद की मृत्यु 24 अप्रैल 2018 को हुई थी। उनकी मृत्यु के बाद दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक देवका ने नियमों को ताक पर रखकर 1.46 लाख रुपए की वसूली के लिए उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज करा दिया।

Diarch GO

बता दें बिहार में सरकार और सरकारी विभाग की कार्यप्रणाली भी गजब की है। जिस अधिकारी की दो महीने पहले कोविड की वजह से निधन हो चुका है और वह अब इस दुनिया में नहीं रहा, विभाग के तबादला सूची में उसका भी नाम था। यानी यहां पर स्वर्गवास के बाद भी अफसर सरकारी फाइलों में ड्यूटी पर तैनात माने जाते हैं। तो खगड़िया में मृत्यु के सात साल बाद राशि वसूली के लिए सर्टिफिकेट केस दर्ज कर दिए जाते हैं। 

बहरहाल सवाल है कि वारंट  जारी होने के बाद आखिर पुलिस किसे कोर्ट में पेश करेगी?