LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime : खगड़िया में आपसी विवाद में ताबड़तोड़ चली गोलियां, युवक के गिड़गिड़ाने पर दबंगों ने बख्शी जान, पैर में गोली मारकर किया जख्मी

Bihar Crime : खगड़िया में आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी की घटना हुई है. जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगी है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : खगड़िया में आपसी विवाद में ताबड़तोड़ चली गोलियां,
आपसी विवाद में गोलीबारी - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर में आपसी जमीन विवाद के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि मथुरापुर निवासी मृत्युंजय चौधरी के पुत्र मिट्ठू कुमार को जमीनी विवाद के कारण उनके ही पड़ोसी ने गोली मार दी। 

दरअसल मिट्ठू कुमार के बयान के आधार पर अमरेश चौधरी ने उसके पैर में गोली मारी। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर देखा जा सकता है की किस प्रकार सरेआम हथियार लहराकर गोलियां बरसाई जा रही है।

जिस युवक के पैर में गोली लगी है उसका नाम मिट्ठू कुमार है। उसके बयान के आधार पर उन्होंने कहा की अमरेश चौधरी ने मेरे खेत का आर तोड़ दिया था। जिसको लेकर मैंने उनसे शिकायत की थी। आप मेरे खेत का आर क्यों तोड़ते हैं। इसी बात पर अमरेश चौधरी एवं उसके भाइयों ने मेरे घर पर हमला बोल दिया। जिसको लेकर लाठियां बरसाई गई और अमरेश चौधरी ने मेरे पैर में गोली मार दी। 

शुक्र है की वह मेरे सीने में गोली मार रहा था। लेकिन मैं गिड़गिड़ाने लगा। जिससे उसने मुझे छोड़ दिया। लेकिन मेरे पैर में गोली मार दी।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट