LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

BPSC TRE 3 Joining Letter : विदाई से पहले नियुक्ति पत्र लेने पहुंची शिक्षिका बनी दुल्हन, अधिकारियों ने जॉइनिंग लेटर के साथ दिया आशीर्वाद

BPSC TRE 3 Joining Letter : खगड़िया में शादी के बाद विदाई से पहले एक दुल्हन नियुक्ति पत्र लेने पहुँच गयी. जहाँ अधिकारीयों ने उन्हें जॉइनिंग लेटर के साथ आशीर्वाद भी दिया.....पढ़िए आगे

BPSC TRE 3 Joining Letter : विदाई से पहले नियुक्ति पत्र लेने
शिक्षिका बनी दुल्हन - फोटो : AMIT

KHAGARIA : शादी के बाद विदाई से पहले शिक्षिका बनी दुल्हन नियुक्ति पत्र लेने पहुंची। जिसे लोग कौतूहल भरी नजरों से देखते रहे। बताते चले कि आज टी आर ई 3 में चयनित शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया जा रहा था। जिसमें पूरे राज्य में 50000 से अधिक शिक्षकों को आज औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया। 

इसी के तहत आज खगड़िया में भी सैकड़ो शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया। लेकिन जब एक शिक्षिका को माइक पर घोषित किया गया और जब वह मंच पर दुल्हन की तरह सजी हुई मंच तक आई तो सबकी नजरे उस शिक्षिका पर ही थी । दरअसल 7 तारीख को उनका शादी एक स्टेशन मास्टर अमरजीत नाम के लड़के से हुआ था। अभी तक उनकी विदाई नहीं हुई थी। आज शाम में उनकी विदाई होनी थी। लेकिन चुकी आज नियुक्ति पत्र का निर्धारित तिथि घोषित था। बस दुल्हन की वेश में ही वह मंच तक नियुक्ति पत्र लेने पहुंची। दुल्हन के परिधान में मंच तक पहुंची उस शिक्षिका का चयन संस्कृत विषय के लिए नवम एवं दशम वर्ग में हुआ है। शिक्षिका का नाम मौसम कुमारी है और मौसम का घर खगड़िया शहर के ही आर्य समाज रोड वार्ड नंबर 16 में है। पिता कौशल किशोर चौधरी एक वकील है। पति अमरजीत कुमार एक स्टेशन मास्टर हैं उनका घर बांका जिला है।

मौसम कुमारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब ससुराल वालों को पता चला नियुक्ति पत्र दिया जाना है थोड़ी संशय पैदा हुई थी। लेकिन मेरे हमसफर अमरजीत ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। शादी के बाद नियुक्ति पत्र लेना भी दिलचस्प होगा और आज हमारे साथ मेरे पति अमरजीत भी नियुक्ति पत्र लेने साथ हैं। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड ने भी दोनों जोड़े को नियुक्ति पत्र के साथ-साथ आशीर्वाद दिया।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट