LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: मजदूर पिता नहीं दिला सका आईफोन तो बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटका मिला शव, मचा कोहराम

Bihar News: बिहार के खगड़िया से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मजदूर पिता से बेटा आईफोन खरीदने की जिद्द कर रहे था लेकिन जब उसकी जिद्द पूरी नहीं हुई तो उनसे अपनी जीवन खत्म कर ली। घटना के बाद कोहराम मच गया।

खुदकुशी
बेटे ने की खुदकुशी - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में 16 वर्षीय किशोर ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि उसके मजदूरी करने वाले पिता उसे आईफोन नहीं दिला सके। मृतक की पहचान निखिल कुमार, पिता पंकज कुमार सिंह (वार्ड 3 निवासी) के रूप में हुई है। निखिल इंटर का छात्र और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

बेटे ने की खुदकुशी 

जानकारी के मुताबिक, निखिल पिछले कुछ दिनों से आईफोन खरीदने की जिद कर रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसके पिता ने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर शनिवार देर रात उसने घर के पास स्थित एक मुर्गा फार्म में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आईफोन की जिद्द ने ली जान 

रविवार सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो तुरंत उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में बेटे की मौत के बाद कोहराम मचा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। किशोर पिछले कई दिनों से आईफोन दिलाने का जिद्द कर रहा था। वहीं आईफोन की जिद्द ने उसी जान ले ली।