LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar Crime: तालाब से बोरियों में निकला हड्डियों का जाल, महिला की निर्मम हत्या की आशंका, चूने और ईंटों से डुबोकर मिटाना चाहते थे सबूत

Bihar Crime:एक तालाब से बोरियों में बंद हड्डियों का खौफनाक जाल बरामद हुआ है।...

Bihar Crime: तालाब से बोरियों में निकला हड्डियों का जाल,  मह

Khagaria: खगड़िया जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बहरखाल बहियार स्थित एक तालाब से बोरियों में बंद हड्डियों का खौफनाक जाल बरामद हुआ है। यह मामला तब सामने आया जब एक किसान ने  बताया कि उसके खेत के बगल वाले तालाब में एक बोरी तैर रही है और कुत्ते उसे खींच रहे हैं। उसे आशंका थी कि उस बोरी में किसी की लाश हो सकती है।

सूचना के बाद मड़ैया अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस दल-बल के साथ पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद बोरी को तालाब से बाहर निकाला गया। जैसे ही बोरी खोली गई, सबके होश उड़ गए—सबसे पहले एक मानव खोपड़ी बाहर आई, फिर एक-एक कर मानव शरीर की कटी-फटी हड्डियां बरामद हुईं। बोरी में 23 ईंटें और चूना भी पाया गया, जिससे ये स्पष्ट संकेत मिलता है कि हत्या के बाद शव को सड़ाने और तालाब की गहराई में डुबोने की सोची-समझी साजिश रची गई थी। हालांकि, अपराधियों की इस नापाक कोशिश को कुत्तों ने नाकाम कर दिया, जिन्होंने बोरी को खींचकर सतह पर लाने में अहम भूमिका निभाई।

Diarch GO

प्रारंभिक जांच में बालों की लंबाई और जबड़ों के आकार से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शव किसी युवती या महिला का हो सकता है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और साक्ष्य एकत्र करने में जुटी हुई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्तचरों को सक्रिय कर दिया गया है और आस-पास के इलाकों में गुमशुदा युवतियों की जानकारी खंगाली जा रही है।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन हत्या की यह बर्बर शैली इस ओर इशारा करती है कि अपराधी महिला को निर्ममता से मारकर उसके शव को पहचान से बाहर करना चाहते थे। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस ने इसे पूर्वनियोजित हत्या मानते हुए गंभीर जांच शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार