LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

ITI STUDENT SUICIDE - आईटीआई कॉलेज के छात्रावास के कमरे में मिला थर्ड इयर की छात्रा का शव, प्रेमी के साथ चल रहा था मनमुटाव

ITI STUDENT SUICIDE - ITI में पढाई कर रही छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा एक युवक के प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन एक सप्ताह पहले प्रेमी के साथ नोंकझोंक हो गया था

ITI STUDENT SUICIDE - आईटीआई कॉलेज के छात्रावास के कमरे में
छात्रा ने की आत्महत्या- फोटो : अमित कुमार

KHAGARIA  - जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महाद्दीपुर में स्थित आईटीआई कॉलेज में पढ़ाई करने वाली एक छात्रा का शब उसके कमरे से मिला है। छात्र की पहचान पल्लवी कुमारी के रूप में किया गया है। जिसका घर बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल में था और विक्रम कुमार की वह पुत्री थी।छात्रा पल्लवी कुमारी सिविल इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर की छात्रा थी। यह कयास लगाया जा रहा है की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है हालांकि यह तो जांच का विषय है लेकिन फिलहाल कमरे में छात्रा का शव मिलने से इलाके में चर्चा का पर्याय बना हुआ है। 

उसके साथ पढ़ने वाली छात्राओं ने बताया की पल्लवी कुमारी का उसी के कॉलेज के एक लड़के  के साथ प्रेम प्रसंग था और एक सप्ताह से दोनों में नोक झोंक चल रही थी कहीं ना कहीं प्रेम प्रसंग के चक्कर में ही छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

आईटीआई कॉलेज  महद्दीपुर के प्रोफेसर पप्पू कुमार ने बताया कि आज दिन के 12:30 बजे पल्लवी कुमारी का कमरा बंद था जिससे कि इस बात का डर हो रहा था कि कोई अनहोनी ना हो तो फौरन पसराहा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस के मौजूदगी में जब कमरा खोला गया तो उसे फंदे से लटका पाया गया। 

आनन फानन  में उसे निजी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां बात नहीं बनी तो उसे खगड़िया सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। पसराहा थाना अध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि अभी छात्रा के अभिभावक की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट