LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Politics: कांग्रेस दफ्तर पर फहरा भाजपा का झंडा, बिहारी में सियासी पारा हुआ हाई, मचा बवाल

Bihar Politics: बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र में उस समय राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया, जब कांग्रेस पार्टी के दफ्तर के ऊपर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का झंडा फहराता हुआ देखा गया।

भाजपा का झंडा
कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा का झंडा - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार के खगड़िया से एक ऐसी घटना सामने आई है। जिससे सियासी सरगर्मी हाई हो गई है। दरअसल कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा का झंडा फहरने से सियासी बवाल मचा हुआ है। मामला खगड़िया जिले के परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र का है। कांग्रेस पार्टी के दफ्तर के ऊपर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का झंडा फहराता हुआ देखा गया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि News4Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का झंडा 

वहीं घटना सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते यह मामला जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को पार्टी की गरिमा, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और राजनीतिक शिष्टाचार पर सीधा हमला बताया है। कांग्रेस कार्यकारिणी प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यालय लोकतंत्र, आजादी और संविधान की विचारधारा का प्रतीक है। उसके ऊपर किसी दूसरी पार्टी का झंडा लगाया जाना न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि यह सुनियोजित राजनीतिक उकसावे की पराकाष्ठा भी है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Diarch GO

कांग्रेस नेताओं ने काटा बवाल 

युवा कांग्रेस नेता राजा गुप्ता ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे सोची-समझी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि परबत्ता की राजनीति अब तक अपेक्षाकृत शांत रही है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर दलों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस शांति और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है, लेकिन पार्टी की अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा नेताओं पर लगाया आरोप 

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर जुट गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से जवाबदेही की मांग की। कुछ समय के लिए इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय लोगों की पहल से हालात पर काबू पा लिया गया। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयंत कुमार ने कहा कि इस घटना से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि राजनीतिक विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। 

NSIT
Nsmch

निष्पक्ष जांच की मांग 

उन्होंने भी निष्पक्ष जांच की मांग की और आशंका जताई कि यह किसी तीसरे पक्ष की शरारत हो सकती है। घटना के बाद परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चाय दुकानों से लेकर चौक-चौराहों तक लोग इस विवाद को लेकर चर्चा कर रहे हैं। आम लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का झंडा किसने और क्यों लगाया? फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन की भूमिका पर सभी की नजरें टिकी हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी और यह तय हो सकेगा कि इस सियासी विवाद के पीछे जिम्मेदार कौन है?

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट