LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Teacher News: स्कूल के प्रधानाध्यापिका और 3 महिला शिक्षकों के बीच मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, सड़क पर हीं करने लगी कुश्ती

Bihar Teacher News: बिहार के खगड़िया के प्राथमिक विद्यालय से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रधानाध्यापिका और 3 महिला शिक्षकों में जमकर मारपीट हुई है। इस घटना को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bihar Teacher News
fight between 3 female teachers and female principal- फोटो : reporter

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों से अक्सर शिक्षकों के बीच के विवाद की खबरें सामने आती रहती है। ताजा मामला खगड़िया के प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश लगार का है। जहां शिक्षकों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह विवाद बच्चों की उपस्थिति पंजी (अटेंडेंस) और मिड-डे मील (MDM) योजना में अनियमितता को लेकर हुआ। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि किसी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन स्थानीय ग्रामीण इस घटना से आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि विद्यालय में आए दिन इसी तरह का विवाद होता रहता है और यहां तैनात सभी शिक्षकों को तत्काल हटा देना चाहिए।

क्या था विवाद?

मंगलवार को स्कूल में मिड-डे मील (MDM) का वितरण चल रहा था, तभी गांव के एक मंदबुद्धि बच्चा घर की थाली लेकर स्कूल पहुंच गया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजू कुमारी ने बच्चे को खाना देने से इनकार कर दिया और उसे वापस लौटा दिया। इस पर बच्चे की मां स्कूल पहुंची और प्रधानाध्यापिका से सवाल किया कि यदि बच्चे को खाना मिल जाता तो क्या नुकसान होता? इसी दौरान शिक्षकों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजू कुमारी ने कहा कि सहायक शिक्षकों को बच्चों की उपस्थिति अधिक दिखाने के लिए कहा गया था, लेकिन वे इसे मानने को तैयार नहीं हैं। इसी बहस के दौरान विवाद बढ़ा और मारपीट की नौबत आ गई।

प्रधानाध्यापिका के पति पर भी मारपीट का आरोप

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, झगड़े के दौरान प्रधानाध्यापिका के पति राजाराम शर्मा ने भी सहायक शिक्षिका के साथ मारपीट की। हालांकि रंजू कुमारी ने अपने पति पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ झगड़ा शांत कराने की कोशिश की थी। सूत्रों के मुताबिक, जनवरी से ही विद्यालय में एमडीएम राशि के गबन को लेकर विवाद चल रहा था। प्रधानाध्यापिका सहायक शिक्षकों पर बच्चों की हाजिरी बढ़ाने का दबाव बना रही थीं, ताकि अधिक फंड प्राप्त हो सके। सहायक शिक्षकों के विरोध करने पर उन्हें सीएल (छुट्टी) न देने की धमकी भी दी जा रही थी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पीड़ित सहायक शिक्षिका खुशबू कुमारी और साजदा ने थाना में आवेदन दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट