LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: 'मुझे 16 साल के भतीजे से प्यार है', पत्नी ने पति के सामने किया बड़ा खुलासा,अब इसी के साथ रहना चाहती हूं...ज़िद्द पर अड़ी

Bihar News: खगड़िया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां चाची को 16 वर्षीय भतीजे से प्यार हो गया है। चाची अब भतीजे के साथ रहन की जिद्द पर अड़ी हुई है..पढ़िए आगे

चाची को हुआ भतीजे से प्यार
aunt fell in love with nephew- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के खगड़िया से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां चाची को अपने भतीजे से ही प्यार हो गया है और अब वो अपने पति को छोड़ भतीजे के साथ रहने की चिद पर अड़ी हुई है। मामला जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कुलहरिया गांव का है। 38 वर्षीय चाची को 16 वर्ष के भतीजे से प्यार हो गया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति दूसरे शहर में मजदूरी का काम करता है। जब वह घर लौट कर आता है तो उसकी पत्नी गायब नजर थी। तीन दिन के बाद जब पत्नी घर वापस आई तो बताती है मैं आपके भतीजे से प्यार करती हूं अब मैं उसी के साथ रहना चाहती हूं।

चाची को हुआ भतीजे से प्यार 

दरअसल, कुलड़िया गांव के श्रवण कुमार ने परबत्ता थाना में आवेदन दिया है कि 2012 में मेरी शादी कंचन देवी से हुई है। मेरे तीन बच्चे हैं। मैं दूसरे शहर में रहकर मजदुरी करता हूं और अपनी पत्नी को बराबर रुपया भेजता रहता था। मुझे पता चला कि मेरी पत्नी का मेरे 16 वर्षीय भतीजे प्रवीण कुमार से अवैध संबंध है। जब मैं घर वापस लौटा तो गांव से दोनों फरार हो गए और जब दो दिन बाद वापस आए तो मेरी पत्नी ने मुझसे कहा कि मैं आपके साथ नहीं रहना चाहती।

साथ रहने की जिद्द पर अड़ी 

पति ने कहा कि वो अब पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहता और बच्चे को रखना चाहता है। पति ने थाना में शिकायत कर आरोप दर्ज कराई है। परबत्ता थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले के जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर चाची भतीजे के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी हुई है। चाची का कहना है कि अब वो अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है और वो अब अपने भतीजे के ही साथ रहेगी। 

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट