LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar News: खगड़िया में 100 करोड़ की लागत से तैयार हुआ साइलो, बिहार के किसान अब होंगे मालामाल

Bihar News: खगड़िया में आधुनिक साइलो स्टोरेज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) और अडानी ग्रुप के बीच हुए अनुबंध के तहत यह साइलो तैयार किया गया है।

 Silo
Silo ready at a cost of 100 crores- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले के पसराहा में आधुनिक साइलो स्टोरेज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) और अडानी ग्रुप के बीच हुए अनुबंध के तहत यह साइलो तैयार किया गया है। 100 करोड़ से अधिक की लागत से बने इस अत्याधुनिक भंडारण केंद्र में 50,000 मीट्रिक टन अनाज रखने की क्षमता है।

बगैर बोरी के होगा अनाज का भंडारण

यह साइलो बिना बोरी के अनाज के भंडारण की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे अनाज की गुणवत्ता बनी रहेगी और रखरखाव आसान होगा। एफसीआई ने जमीन उपलब्ध कराई, जबकि निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी अडानी ग्रुप को दी गई है। हालांकि, स्वामित्व एफसीआई के पास ही रहेगा।

Diarch GO

किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि इस साइलो के बनने से किसानों को अनाज के रखरखाव की समस्या से निजात मिलेगी। पहले वे संग्रहण की कमी के कारण अपने उत्पाद को सस्ते दामों पर बेचने को मजबूर थे। अब वे अपने अनाज को बेहतर तरीके से स्टोर कर सकेंगे और उचित कीमत प्राप्त कर सकेंगे। यह प्रोजेक्ट प्रदेश के अन्य जिलों में भी चल रहा है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ाने और अनाज की बर्बादी रोकने में मदद मिलेगी।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट