LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime - पाइपलाइन से तेल चोरी के मामले में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, इतने लाख में थी तेल डिलिवरी की डील

Bihar Crime - पाइपलाइन से तेल चोरी के मामले में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तेल चोरी के बाद वह दूसरी जगह बेच देते थे।

Bihar Crime - पाइपलाइन से तेल चोरी के मामले में तीन शातिर चो

Khaagria - जिले के महेशखूंट और पसराहा के बीच बीते एक मई को ऑयल इंडिया बरौनी के पाइप लाइन के साथ छेड़छाड़ की खबर मिलने पर महेशखूंट थाना की पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल गौछारी से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ननदिया बहियार   पहुंचे थे जहां  से अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी भाग गए थे। मौके पर से पाइप काटने के कई सामान के साथ-साथ एक बाइक भी जब्त किया गया था। 

पुलिस कप्तान खगड़िया के निर्देशानुसार एसआईटी की टीम गठित की गई थी और स्वयं मौके पर पहुंच कर जगह का निरीक्षण पुलिस कप्तान ने किया था और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और एस आई टी की टीम गठित कर जांच में लगा दिया था।

तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर एस आई टी की टीम द्वारा घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त मोबाइल के आधार पर गोगरी बरेठा के मनोज यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मनोज यादव के बयान के आधार पर दूसरे राज्यों के तीन घटना में जुड़े हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल कुमार झारखंड बोकारो का है। दूसरा गिरफ्तार अभियुक्त रामेश्वर राय उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का है। तीसरा गिरफ्तार अभियुक्त राजकिशोर कुशवाहा झारखंड के बोकारो का है। इन तीनों गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधी इतिहास करने का प्रयास किया जा रहा है।

डेढ़ लाख में हुई थी डील

गिरफ्तार अभियुक्तों के बयान से यह पता चला कि मनोज यादव के द्वारा डेढ़ लाख में पाइपलाइन से तेल चोरी करना है, का डील हुआ था। जिसमें 50000 मनोज यादव को दिया गया था। साथ ही तीनों गिरफ्तार अभियुक्त जो दूसरे राज्य से हैं। सभी मनोज यादव के यहां ही ठहरे हुए थे साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त में राहुल कुमार द्वारा एक महीने से पाइपलाइन काटकर तेल चोरी करने का रेकी चल रहा था। तेल चोरी करने में पाइप लाइन को काटने से संबंधित सारे औजार को मनोज यादव ने उपलब्ध कराया था। 

NSIT
Nsmch

पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने बताया कि यह घटना अप्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा नहीं किया जा सकता है। साथ ही लोगों को यह भी पता नहीं रहता है की पाइपलाइन कहां से गुजरी है निश्चित रूप से यह प्रशिक्षित व्यक्ति के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया जा सकता है अर्थात गिरफ्तार अभियुक्त में सभी  पाइप लाइन काटकर तेल निकालने के लिए बिल्कुल प्रशिक्षित है।

गिरफ्तार राहुल कुमार जो झारखंड के बोकारो से है उस पर 2021 में पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला में तेल के पाइप लाइन काटने का आरोप लगा था। साथ ही गिरफ्तार राजकिशोर कुशवाहा जो झारखंड बोकारो का है उसे पर भी हरियाणा एवं बड़ोदरा में तेल पाइपलाइन काटने का आरोप लगा था जिसके कारण जेल जा चुका है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट