LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Rail Crime - पॉकेटमार ने चलती रेलगाड़ी में महिला के पर्स से आठ भर जेवर किया गायब, खाली बैग देख पीड़िता रह गई हैरान

Rail Crime - चलती ट्रेन में पॉकेटमारों ने एक महिला के पर्स से लाखों रुपए के सोने का हार गायब कर दिया। महिला ने जब अपना बैग देखा तो हैरान रह गई।

Rail Crime - पॉकेटमार ने चलती रेलगाड़ी में महिला के पर्स से
ट्रेन से लाखों का हार गायब- फोटो : अमित कुमार

Khagaria - लगन का मौसम चल रहा है इसको लेकर आम आदमी और महिलाएं विवाह उत्सव में शामिल होने के लिए आ जा रहे हैं। आमतौर पर महिलाएं जब भी शादी विवाह में जाती हैं तो अपने साथ खुद का आभूषण जरूर ले जाती है। और पॉकेटमारो की नजर भी लगन आते-आते तेज हो जाती है वह भी ध्यान रखने लगते हैं आखिरकार कौन-कौन सी महिलाएं आभूषण लेकर यात्रा कर रही है। 

दरअसल परबत्ता प्रखंड अंतर्गत डुमरिया खुर्द की महिला चांदनी कुमारी अपने ससुराल से मायके बेगूसराय जा रही थी जिसमें उन्हें अपने मायके में एक विवाह समारोह में शामिल होना था इसको लेकर अपने पर्स में आठ भर जेवर कुछ नकद रुपए लेकर जा रही थी सुबह पसराहा स्टेशन पर उसने इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ा और जब वह खगड़िया पहुंची तो अपने पर्स में आभूषण न पाकर चकित हो गई। 

Diarch GO

चांदनी कुमारी के पति सोनू कुमार ने बताया की चांदनी कुमारी ने अपने पति को बताया कि जब वह इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पसराहा स्टेशन पर चढ़ी थी तो उसके इर्द-गिर्द सिर्फ महिलाएं ही थी जो सट-सट कर उससे बात कर रही थी हो सकता है महिला पॉकेटमार ने ही पर्स में रखे आभूषण को गायब कर दिया। 

अब सोनू कुमार ने 139 पर कॉल करके गायब हुए आभूषण से रेलवे विभाग को अवगत करा दिया है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट