LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Khagaria amazing house:खगड़िया का अजूबा घर! सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक अनोखी इमारत की कहानी, हवा के झोंके में भी आराम है खड़ी,

Khagaria amazing house: बिहार के खगड़िया में सुनील कुमार द्वारा बनाए गए चार मंजिला ‘अजूबा घर’ की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। जानिए इस अनोखी इमारत की बनावट और इसके पीछे की दिलचस्प कहानी।

Khagaria amazing house:
खगड़िया का वायरल मकान- फोटो : news4nation

Khagaria amazing house: इन दिनों सोशल मीडिया पर खगड़िया नगर परिषद के एक मकान की चर्चा खूब चल रही है। दरअसल कुछ लोग इस घर को अजूबा घर भी कहते हैं क्योंकि इसकी बनावट ऐसी है जिसे दूर से देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिरकार इस दिख रहे इमारत में कमरा है या मात्र दीवार दिख रहा है। 

जब इमारत के मालिक सुनील कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा 2016 में हमने 20 लख रुपए कट्ठा की दर से एक कट्ठा जमीन खरीदा था। इस पर जब घर बनाने की बात आई तो हमने खगड़िया के ही रांको  निवासी नीरज कुमार इंजीनियर से इस दिख रहे घर का  संरचना बनवाए और फिर जाकर चार मंजिला का मेरा यह मकान तैयार हुआ।

एक कट्ठा जमीन पर बनाया घर

सुनील कुमार ने नगर परिषद खगड़िया के बखरी रोड में स्थित कुतुबपुर में यह अजूबा घर बनाया है। चार मंजिला का यह मकान सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल है। सुनील कुमार यूं तो खगड़िया जिले के चौथम थाना अंतर्गत मालपा के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि हमने व्यापार करने के लिए एक कट्ठा जमीन खरीदा था और हमने यह अजूबा घर तैयार करवाया है।

NSIT
Nsmch

घर के ठीक बगल से रेल की पटरियां 

ताज्जुब की बात यह है इस अजूबा घर के ठीक बगल से रेल की पटरिया गुजरती है जिससे होकर सैकड़ों रेल गाड़ियां गुजरती है। इमारत हिलती भी है लेकिन कोई नुकसान नहीं होता सुनील कुमार ने बताया इस घर में हमें जरा सा भी डर नहीं लगता।मकान मालिक सुनील कुमार ने कहा 2020 में आए भूकंप में भी हमारे घर को कोई भी नुकसान नहीं हुआ उस दिन से हम और बेफिक्र हो गए 3 साल पहले हमने इस मकान को बनाया है जिसमें 10 से अधिक कमरे और 6 बाथरूम बना हुआ है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट