LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar Govt Teacher: शराबबंदी के बीच बिहार के सरकारी टीचरों ने किया बेड़ा गर्क! सुबह-सुबह जूस की जगह दारू पीकर पहुंच रहे स्कूल

Bihar Govt Teacher: बिहार के खगड़िया जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को शराब के नशे में स्कूल आने और उत्पात मचाने पर गिरफ्तार किया गया। जानिए पूरा मामला।

Bihar Govt Teacher
बिहार के शराबी गुरुजी!- फोटो : social media

Bihar Govt Teacher: बिहार में नीतीश सरकार ने 9 साल पहले पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की थी। हालांकि, ये घोषणा सिर्फ कागज पर ही दिखाई देती है। हकीकत में मामला इससे उलटा है। आए दिन बिहार में शराब की बड़ी खेप पकड़ी जाती है। हालांकि, इस बीच ऐसे भी मामले सामने आते हैं, जो वाकई में समाज पर बुरा असर डालने का काम करते हैं। ताजा मामला सरकारी टीचर से जुड़ा है, जो सुबह-सुबह नाश्ते में जूस की जगह शराब के नशे में ही विद्यालय पहुंच गया। मामला खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड का हैं, जहां प्राथमिक विद्यालय कुरहा बासा के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को मंगलवार (27 मई) को शराब के नशे में स्कूल आने और घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

सोमवार की रात राजेश कुमार को नशे की हालत में घर पर उत्पात मचाते पाया गया। इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दी गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि यह दूसरी बार है जब राजेश कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले 15 मई 2023 को भी उसकी गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले में सबसे अहम मोड़ तब आया जब आरोपित की मां निर्मला देवी ने बेलदौर थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होंने कहा कि राजेश कुमार शराब के नशे में मुझे और मेरे छोटे बेटे मुकेश कुमार को पीटता है, और रंगदारी मांगता है। इस आधार पर परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई और शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Diarch GO

 शिक्षा विभाग और समाज की चिंता

विद्यालय के अभिभावकों की मांग है कि राजेश कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। ऐसे शिक्षकों को निलंबित या सेवा से बर्खास्त किया जाए। मामले पर डीपीओ निशीथ प्रणीत सिंह ने कहा कि हमने इस मामले की जानकारी ब्लॉक शिक्षा पदाधिकारी (BEO) से मांगी है। जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मामले को लेकर शिक्षा विभाग आरोपी शिक्षक को IPC 185 और बिहार निषेध अधिनियम 2016 के तहत शराब सेवन अपराध में निलंबित कर सकता है या नौकरी से बर्खास्त भी कर सकता है।