LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar accident - यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, खलासी सहित तीन की मौत, कई यात्री गंभीर रूप से जख्मी

Bihar accident - सहरसा से भागलपुर जा रही बस को सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें बस के खलासी सहित तीन की मौत हो गई है। वहीं कई यात्री चोटिल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Bihar accident - यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने म

Khagaria - बड़ी खबर खगड़िया से सामने आई है, जहां एनएच 107 पर यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी है।  हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन के करीब लोग जख्मी बताए गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बेला नवाद गांव के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार बस सहरसा से भागलपुर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। इस हादसे में बस के खलासी और दो यात्रियों की मौत हो गई। घटना के बाद एक मृतक की पहचान की गई है. जिसका नाम सुशील सिंह बताया जा रहा है, जो सहरसा जिले के धबौली गांव का निवासी बताया जा रहा है. जबकि दो अन्य मृतकों की पहचान पुलिस के द्वारा अभी नहीं बताई गई है।

वहीं हादसे के बाद घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा बस से बाहर निकाला गया. जख्मी लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। मामले में बेलदौर पुलिस ने बताया कि घटना दोनों वाहन के तेज रफ्तार में रहने के कारण घटित हुई है. दुर्घटनाग्रस्त बस शिवजी ट्रेवल्स का कहा जा रहा है