LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Job News: बिहार के इस जिले में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, इन पदों पर होगी बहाली

Bihar Job News: बिहार के खगड़िया में रोजगार मेला लगाया जाएगा। इस रोजगार मेले में बेरोजगारों की बहाली होगी। आइए जानते हैं किन पदों पर बहाली की जाएगी।

रोजगार मेला
Bihar job news- फोटो : social media

Bihar Job News: खगड़िया जिले के बेरोजगार युवाओं को सिक्यूरिटीज कंपनी में रोजगार के लिए 12 मार्च को परबत्ता प्रखंड परिसर जॉब कैंप लगेगा। जानकारी अनुसार सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, कैश कस्टोडियन पदों पर बहाली होगी। सुरक्षा अधिकारी पद पर 3.5 लाख सालाना वेतन मिलेगा। इसके लिए जिला नियोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक जिला नियोजनालय के द्वारा जिले के 7 प्रखंड में जॉब कैंप लगाया जा रहा है। 

खगड़िया में रोजगार मेला

इस जॉब कैंप का आयोजन 10 मार्च से 20 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे प्रखंड मुख्यालय में किया जाएगा। इस कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी SIS INDIA .LTD ट्रेनिंग सेंटर चकाई, जमुई अभ्यर्थियों को योग्यतानुसार चयनित करेंगे। इसमें सुरक्षा जवान के पदों पर मैट्रिक पास या फेल 19 से 40 साल के अभ्यर्थी जिनकी हाइट 167.0 सेंटीमीटर होगी उनका चयन किया जाएगा जिन्हें वेतन 10 हजार से 22 हजार तक मिलेगा।

इन पदों पर होगी बहाली

दूसरा पद सुरक्षा सुपरवाइजर का है। इन 50 पदों के लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इंटर पास होना अनिवार्य है।चयनित अभ्यर्थियों को 17 हज़ार से 24 हजार तक वेतन मिलेगा। तीसरा पद कैश कस्टोडियन का है। इन 50 पदों पर इंटर पास अभ्यर्थी की बहाली होगी जिन्हें 13 हजार से 19 हजार तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा 10 सुरक्षा अधिकारी की बहाली की जानी है।इसके लिए शैक्षणिक योग्यता का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को साढ़े तीन लाख रुपए सालाना वेतन मिलेंगे।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट