LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Shivdeep Lande News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व IPS शिवदीप लांडे का बड़ा ऐलान, युवाओं के संबंध में कह दी इतनी बड़ी बात

Shivdeep Lande News: पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे खगड़िया पहुंचे और युवाओं के बीच न्याय, सेवा और बेहतर बिहार के संकल्प के साथ संवाद किया। जानिए उनके इस दौरे का सामाजिक और संभावित राजनीतिक प्रभाव।

Shivdeep Lande News
शिवदीप लांडे का बड़ा ऐलान!- फोटो : SOCIAL MEDIA

Shivdeep Lande News: शिवदीप लांडे, बिहार-झारखंड में अपने सेवा काल के दौरान एक ईमानदार और कर्मठ पुलिस अधिकारी के रूप में लोकप्रिय रहे हैं। अब, सेवा निवृत्ति के बाद भी वह ‘बेहतर बिहार’ की खोज में जन संवाद और युवा जागरूकता अभियान चला रहे हैं।इसी कड़ी में उनका खगड़िया दौरा न केवल सामाजिक संवाद था, बल्कि यह संकेत भी था कि राजनीतिक मंच पर उनकी भूमिका अब महज सवाल नहीं, संभावना बन चुकी है।

पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा

शिवदीप लांडे ने खगड़िया में अपने दौरे की शुरुआत पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना से की। इसके बाद वे राजेंद्र चौक पहुंचे, जहां डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने जनसामान्य और व्यवसायियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने  युवाओं को उनके अभियान से जोड़ने की कोशिश और बिहार को क्राइम और करप्शन से मुक्त बनाने का संदेश दिया।

Diarch GO

 युवाओं से संवाद: कोसी साइंस क्लासेस में हुआ दिलचस्प इंटरएक्शन

शिवदीप लांडे ने कोसी साइंस क्लासेस में छात्रों से संवाद किया। उन्होंने सपनों, संघर्ष और संभावनाओं की बातें कीं। उन्होंने कहा कि बिहार का युवा अगर जाग जाए, तो कोई भी बदलाव असंभव नहीं। छात्रों को संदेश में कहा कि ईमानदारी से मेहनत करें,सामाजिक जागरूकता में भाग लें,क्राइम और करप्शन के खिलाफ एकजुट हों और ‘बिहारी’ होने पर गर्व करें और राज्य के लिए कुछ करें।

बिहार चुनाव 2025 चौंकाने वाला होगा- शिवदीप लांडे देंगे

शिवदीप लांडे ने स्पष्ट रूप से कहा कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव चौंकाने वाला होगा, क्योंकि अब युवा शक्ति जाग चुकी है।”यह बयान महज़ एक आशावादी टिप्पणी नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक प्रवेश के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

कृषि क्षेत्र का अवलोकन और स्टार्टअप से संवाद

अपने भ्रमण के दौरान लांडे ने दान नगर में ‘पटेल एग्री ऑर्गेनिक बायोटेक प्रा. लि.’ का दौरा किया और निदेशक जयंती पटेल से मुलाकात की। उन्होंने कृषि स्टार्टअप के कार्यों को सराहा और युवाओं को खेती से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।