LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : खगड़िया में गड्ढे में मिली एनीमिया की दवा और एलबेंडाजोल, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News : स्कूली बच्चों की दी जानेवाली एनेमिया और एलबेंडाजोल की गोलियां गड्ढे में फेंकी पायी गयी. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया....पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में गड्ढे में मिली एनीमिया की दवा और एलब
फेंकी मिली गोलियां - फोटो : AMIT

KHAGARIA : खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के मुजाहिदा के गड्ढे में सैकड़ों डिब्बी दवाइयां गड्ढे में पड़ी मिली। जिसको लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग फेंकी हुई दवाइयां को देखने पहुंच गए। बताते चले कि पिछले कई वर्षों से भारत सरकार की योजना एनीमिया मुक्त भारत लगातार विभिन्न विद्यालयों तक संचालित हो रही है। जिसके तहत कृमि मुक्त एवं एनीमिया से बचने की दवाईयां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बी आर सी पहुंचाई जाती है और बी आर सी पूरे प्रखंड के तमाम विद्यालयों तक छः महीने में एक बार दवाइयां पहुंचाती है।

दरअसल परबत्ता प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित मुजाहिदा के ठीक बगल में स्थित गढ़े में सैकड़ों डिब्बी आयरन की पिंक और नीली गोलियां एवं एलबेंडाजोल टेबलेट्स फेंके होने को लेकर सैकड़ों लोग जमा हो गए। परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉक्टर कशिश ने अपने स्वास्थ्य कर्मियों को भेजा कर सारी फेंकी हुई डिब्बियां परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगवाई और वहां पर उन्होंने बैच नंबर मिलाना शुरू किया। मिली दवाइयों में बहुत सारी दवाइयां 2027 में एक्सपायर होगा ।

स्वास्थ्य प्रभारी डॉक्टर कशिश ने बताया की दिसंबर महीने में ही सारी दवाईयां को बी आर सी परबत्ता भेजा गया था। अब वहां से दवाइयां गड्ढे में किस प्रकार फेंकी गई। इसके बारे में कोई ठोस जानकारी मेरे पास नहीं है। गड्ढे के ठीक बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित टोला मुजाहिद की प्राचार्य मीरा कुमारी सुमन ने बताया कि गद्दा बड़ा है कौन दवाइयां फेंका है मेरे पास जानकारी नहीं है हमें तो जो दवाइयां मिलती है हम बच्चों को खिला देते हैं। अब सवाल उठता है कि आखिरकार विद्यालय के ठीक बगल में कितनी भारी मात्रा में दवाइयां कौन फेंक कर निकल गया यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा स्वास्थ्य विभाग बिहार के द्वारा इस पर क्या संज्ञान लिया जाता है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट