LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar News : खगड़िया में सड़क के किनारे बने गढ्ढे में डूबा मासूम, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : खगड़िया में सड़क किनारे बने गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में सड़क के किनारे बने गढ्ढे में डूबा मा
डूबने से मासूम की मौत - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के  देवरी पंचायत वार्ड नंबर 1 में कांग्रेस सिंह का 4 वर्षीय नाती दिव्यांशु कुमार की सड़क के किनारे गढ्ढे में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मस्तक पानी से भरे गढ्ढे को बांस के सहारे पार कर रहा था। पार करने के दौरान बच्चे का पैर फिसल गया। कुछ देर बाद जब परिजन खोजने लगे। 

साथ में खेल रहे बच्चे ने बताया कि गढ्ढे में डूब गया। बताते चले कि मृतक का पैतृक घर सहरसा जिला अंतर्गत सरबेला गांव निवासी महेन्द्र सिंह का पुत्र था। तीन महीने पूर्व मृतक अपने मां के साथ देवरी गांव ननिहाल आया था। वही मृतक के परिजन ने जमालपुर अगुवानी सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रसाशन के समझाने के बाद ढेड घंटा बाद जाम को हटाया। थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Diarch GO

बताते चले के देवरी पंचायत के मुखिया के द्वारा वार्ड नंबर एक में मनरेगा योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कराया गया है। सड़क निर्माण सड़क के बगल मिट्टी को जेसीबी काटकर कराया गया। सड़क के बराबर लगभग चार फीट गढ्ढा हो गया था। बारिश के बाद उक्त गढ्ढे में पानी भर गया था। वही परिजन घर से बासा जाने के लिए दो बांस को जोड़कर आने जाने का रास्ता बनाया था। 

बच्चे के साथ पार करने के दौरान पैर फिसल गया। वही आक्रोशित ग्रामीण ने बताया कि मुखिया के द्वारा जानबूझकर गढ्ढे खोद दिया। जिसके कारण बच्चा डूब गया। वही मुखिया प्रतिनिधि ने बताया गढ्ढे भर दिया जायेगा।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट