LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर शादी के तुरंत बाद ड्यूटी पर पहुंचा एयरफ़ोर्स का जवान, लौटा तो ट्रेन से गिरकर हुई मौत, मेहंदी छूटने से पहले उजड़ा दुल्हन की मांग का सिन्दूर

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर शादी के तुरंत बाद

KHAGARIA : जिले के गौछारी ख़ुटहा के एक एयर फोर्स के जवान की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बताते चलें कि दर्दनाक हादसे की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। बीते 7 मई को मृतक एयर फोर्स के जवान जिसका नाम कुणाल कुमार था की शादी हुई थी और ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के साथ ही बॉर्डर से सूचना आने के बाद 10 मई को कुणाल अपनी ड्यूटी पर लौट गए थे। ऑपरेशन सिंदूर के विराम के बाद मिली छुट्टी में कुणाल अपने घर गौछारी के खुटहा लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कुणाल अमरनाथ एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहे थे। 

बताते चलें कुणाल की नव विवाहिता पत्नी निकिता कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है। किसे पता था कि पिछले दिनों जिस हाथों में मेहंदी लगी थी। उसकी मांग का सिंदूर अचानक ही उजड़ जाएगा और आज जब कुणाल अपने घर वापस लौट रहा था तो दुर्भाग्य बस ट्रेन से गिरकर उनकी मौके पर मौत हो गई। कुणाल का ससुराल सिमरी बख्तियारपुर बताया जा रहा है। कुणाल कुमार अभी गाजियाबाद में कार्यरत थे।

रेलवे कर्मी के अनुसार कुणाल अमरनाथ एक्सप्रेस से गोछारी स्टेशन से गुजर रहे थे। उन्हें गौछारी स्टेशन पर उतरना था। लेकिन अमरनाथ एक्सप्रेस का ठहराव गौछारी स्टेशन पर नहीं है। लेकिन ट्रेन के पासिंग होने के कारण अमरनाथ एक्सप्रेस को लूप लाइन से गुजरा जा रहा था। जिससे अमरनाथ एक्सप्रेस की स्पीड घटाई गई थी और कुणाल ट्रेन से उतरने लगे और मुंह के बल गिर गए। जिससे उनके सिर के पीछे हिस्से में जोरदार चोटें आई और उनकी मौके पर मौत हो गई। महेशखूंट जी आर पी ने मृतक एयर फोर्स के जवान कुणाल कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। 

खगड़िया से अमित