LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: असमय मौत, एयरफोर्स जवान कुणाल कुमार की ट्रेन से गिरकर शहादत, सांसद पप्पू यादव पहुंचे परिजनों से मिलने!

Bihar News: एयरफोर्स जवान कुणाल कुमार की ट्रेन से गिरकर शहादत, सांसद पप्पू यादव पहुंचे परिजनों से मिलने!

Air Force jawan Kunal Kumar
शादी के तुरंत बाद बॉर्डर पर तैनाती, फिर अनहोनी- फोटो : reporter

Bihar News:  खगड़िया के गौछारी अंतर्गत खुटहा निवासी एयरफोर्स के जवान कुणाल कुमार की ट्रेन से गिरकर हुई दुखद मौत ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' की समाप्ति के बाद घर लौट रहे कुणाल की शहादत पर लगातार चर्चाएँ गर्म हैं। इस दुख की घड़ी में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव देर रात शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुँचे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

शादी के तुरंत बाद बॉर्डर पर तैनाती, फिर अनहोनी

जानकारी के अनुसार, कुणाल कुमार की शादी बीते 7 मई को सिमरी बख्तियारपुर की निकिता कुमारी से हुई थी। शादी के महज तीन दिन बाद, 10 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत के साथ ही कुणाल को ड्यूटी पर बुला लिया गया। गाजियाबाद में कार्यरत कुणाल, ऑपरेशन की समाप्ति के बाद छुट्टी मनाने अपने घर लौट रहे थे। लेकिन दुर्भाग्यवश, गौछारी स्टेशन पर ट्रेन से गिरने के कारण उनकी जान चली गई।

सांसद पप्पू यादव भी स्तब्ध

सांसद पप्पू यादव ने परिवार से मिलने के बाद कहा, "जिस प्रकार लगातार 'ऑपरेशन सिंदूर' के अंतर्गत हमारे देश के जवान शहीद हुए हैं, उन शहीदों में कुणाल कुमार का भी नाम शुमार है। लेकिन जिस प्रकार उनकी मौत हुई, निश्चित रूप से लोग चकित हैं। बॉर्डर से लौटकर अपने घर के पास के स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत से मैं भी स्तब्ध हूँ।"

कुणाल कुमार की यह दुखद मृत्यु न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।

अमित कुमार की रिपोर्ट