LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Agwani bridge - भगवान भोलेनाथ की पूजा के बाद अगुवानी पुल का निर्माण शुरू, दो साल पहले गंगा नदी में हो गया था समाहित, बदल गया पूरा डिजाइन

Bihar Agwani bridge - दो साल बाद सुल्तानगंज अगुवानी पुल का निर्माण कार्य आज से फिर शुरू हो गया है। निर्माण से पहले सुल्तानगंज में महादेव की विधिवत पूजा की गई।

Bihar Agwani bridge - भगवान भोलेनाथ की पूजा के बाद अगुवानी प
अगुवानी पुल का निर्णा फिर से शुरू।- फोटो : अमित कुमार

Khagaria - - पटना उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अगवानी सुल्तानगंज पुल के निर्माण की प्रक्रिया आज बाबा भोलेनाथ की पूजा के साथ शुरू हो गया है। आज पुल के निर्माण कार्य शुरू होने से पहले विधिवत पूजा अर्चना शुरू की गई। इस  दौरान अधिकारियों ने बताया कि पुल के स्ट्रक्चर में बदलाव किया गया है।

पहले फेज में एप्रोच रोड का काम

पुल के पहले फेज में एनएच से अप्रोच रोड बनाने का काम किया जाएगा। जिसे छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके  साथ  ही पुल का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। पुल का जो डिजाइन है, उसमें भी  परिवर्तन किया गया  है। आईआईटी रुड़की और अन्य संस्थानों की सलाह पर हमलोगों ने पुल के सुपर स्ट्रक्चर को बदल   दिया है। 

सुपर स्ट्रक्चर में अब कंपोजिट स्टील बीम वीथ कंक्रीट डेक्थ स्लैब होगा। इसमें स्टील  का गर्डर होगा। साथ ही बाहर से फ्रेब्रिकेशन को बाहर से तैयार किया जा रहा है। अभी फाउंडेशन का काम किया जा रहा है। दो महीने में स्ट्रक्चर का काम शुरू कर दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

18 महीने में होगा तैयार

मानसून के कारण गंगा नदी के जलस्तर में होनेवाली वृद्धि के कारण आनेवाली परेशानी को अधिकारियों ने  बताया कि यह कोई चिंता की बात नहीं  है।   हमलोगों का लक्ष्य पुल को जल्द   पूरा करने का है। 18 महीने में पुल का काम पूरा कर लिया जाएगा।

बता दें दो साल पहले 4 जून 2023 को  गंगा नदी में पुल का बड़ा हिस्सा टूटकर समाहित हो गया था। जिस घटना ने दुनिया भर में बिहार सरकार की जमकर आलोचना हुई थी। साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी

रिपोर्ट - अमित कुमार