LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : खगड़िया के पहले पुत्र की मौत के बाद दूसरे पुत्र ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : खगड़िया के पहले पुत्र की मौत के बाद दूसरे पुत्र

KHAGARIA : खगड़िया अंतर्गत परबत्ता नगर पंचायत में एक परिवार में एक मौत से परिवार अभी ऊबरा नहीं था कि दूसरी मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। दरअसल नगर पंचायत परबत्ता के कन्हैयाचक में पंकज चौधरी के दूसरे पुत्र मिठू कुमार ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। 

बीते शिवरात्रि के दिन हुई थी पहले पुत्र की मौत

पंकज चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार गांव के ही गंगा नदी में स्नान करने गया था। जहां तैरने के प्रयास में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। नदी में कीचड़ होने के कारण काफी मशक्कत के बाद उसकी लाश नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

अब  दूसरे पुत्र की मौत

बीती रात पंकज चौधरी के दूसरे पुत्र ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। दअरसल मध्य रात्रि को मिठू कुमार की परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। जिसके कारण जब सभी सो गए तो वह पंखे से लटकर अपनी जान दे दी।

रात्रि में पहुंची थी 112 की टीम

112 की टीम ने बताया कि मध्य रात्रि को मिठू कुमार ने अपने नंबर से कॉल कर सूचित किया था कि मुझे परिवार द्वारा तंग किया जा रहा है। जब हमलोग उसके  घर पर पहुंचे तो मिठू कुमार अपनी मां को गंदी गंदी गालियां बक रहा था। हमलोग उसे समझा बुझाकर चले गए और फिर सुबह ग्रामीण ने कॉल कर मुझे बुलाया तो पता चला मिठू कुमार ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। परबत्ता थाना द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट