LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime News: खगड़िया में महेश्वर मुखिया हत्याकांड के बाद एक और युवक की हुई हत्या, स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

Bihar Crime News: खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड में महेश्वर मुखिया की हत्या की गुत्थी अभी सुझली भी नहीं थी कि इलाके में एक और युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। इस घटना को लेकर लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश है।...पढ़िए आगे

Bihar Crime News: खगड़िया में महेश्वर मुखिया हत्याकांड के बा
खगड़िया में महेश्वर मुखिया हत्याकांड के बाद एक और युवक की हुई हत्या- फोटो : reporter

 Khagaria: खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड के तिलाठी में 25 मार्च को महेश्वर मुखिया की लाश एक मकई के खेत में मिला था। इस मामले में लगातार पुलिस या छानबीन चल ही रही थी कि आज सुबह 20 वर्ष युवक की लाश सड़क के बगल में पड़ी मिली। इन दोनों हत्याकांडों के कारण बेलदौर प्रखंड में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है सुशासन की सरकार में रोज हत्याएं हो रही है। 

मृत युवक की हुई पहचान

दरअसल आज दिन के 12:00 बजे तिलाठी गांव के प्राथमिक विद्यालय के ठीक बगल में एक गड्ढे में एक युवक की लाश पड़ी मिली। उक्त युवक की पहचान चक्र मनिया गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई ऐसा कहा जा रहा है उनके दोस्तों के द्वारा उनकी हत्या कर दी गई। हालांकि इसका  प्रमाण तो पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

लोगों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

इस घटना से आक्रोशित परिजन ने  युवक की लाश को तिलाठी चौक पर रखकर प्रशासन के विरुद्ध नारेलगाने लगे। लोगों का आक्रोश सीधा प्रशासन पर था। उनका कहना था कि आखिरकार प्रशासन इतनी मौन क्यों है, दिन प्रतिदिन तिलाठी में हत्याएं क्यों हो रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस का कहना था कि जब तक लिखित आवेदन नहीं दिया जाएगा, कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। इसी बात को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में भिड़ंत  हो गई, जिसको लेकर पथराव चालू हो गया जिसमें एक व्यक्ति के सर में गंभीर चोट लग गई। माहौल बिगड़ जाने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार अंचल अधिकारी अमित कुमार पसराहा थाना अध्यक्ष संजय कुमार विश्वास, बेलदौर थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह मौके पर दल बल के साथ पहुंचकर माहौल को शांत किया। ग्रामीणों को समझा बूझकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया है।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट