LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar news - मायके से लौटने के दौरान पति से हुई अनबन और पत्नी ने गंगा नदी में मार दी छलांग

Bihar news - मायके से लौटने के दौरान पति से अनबन हो गई और नाराज पत्नी ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग देखते रह गए।

Bihar news - मायके से लौटने के दौरान पति से हुई अनबन और पत्न

Khagaria - यूं तो पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास का होता है, लेकिन जब वही रिश्ता विश्वास तोड़ देता है तो पति या पत्नी द्वारा कोई ना कोई घटना बारंबार प्रकाश में आता रहता है। ऐसा ही मामला सुल्तानगंज फतेहपुर निवासी रोहित कुमार की पत्नी के साथ घटित हो गया।

 दरअसल रोहित कुमार की पत्नी काजल कुमारी जिसका मायके नगर पंचायत परबत्ता में है। काजल कुमारी के पिता का नाम अनिल मंडल है जो अपने पति के साथ अपने मायके आई हुई थी> किसी बातचीत को लेकर दोनों में अनबन हुई और सुबह जब सुल्तानगंज जाने की बारी आई तो अगुवानी गंगा घाट पार करना होता है> जिसमें मुख्य धारा के पहले एक उपधारा है जिस पर एक लोहे का पुल बना हुआ है।

 पुल के पास आकर काजल कुमारी ने अपने पति रोहित कुमार को कहा आप आगे बढ़कर टिकट कटाइये । मैं पीछे से शौचालय से आती हूं। शौचालय का बहाना लेकर काजल कुमारी ने गंगा की धारा में छलांग लगा दी। हालांकि खबर संकलन तक काजल कुमारी का पता नहीं चल पाया था 

आज सत्तू पर्व होने के कारण सैकड़ो लोग गंगा नदी में स्नान करने गए थे जब उन्होंने काजल कुमारी को नदी में छलांग लगाते देखा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे नदी में कूद कर बचाने का प्रयास भी किया लेकिन काजल कुमारी का कहीं अता-पता नहीं चल पाया। 

NSIT
Nsmch

पति रोहित कुमार से बातचीत में रोहित कुमार ने बताया कि हम दोनों के बीच कोई भी अनबन नहीं हुई है पता नहीं मेरी पत्नी काजल कुमारी क्यों नदी में कूद गई। खबर संकलन तक एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर नहीं पहुंच पाई थी जिससे लाश को खोजना संभव नहीं हो पाया था हालांकि   पुलिस की मौजूदगी देखी गई।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट