LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

PM Modi in Bihar : 27 सालों बाद पूरा हुआ तत्कालीन रेल मंत्री रामविलास पासवान का सपना, खगड़िया-अलौली रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन का शुरु हुआ परिचालन

PM Modi in Bihar : त्तकालीन रेल मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान का सपना 27 सालों बाद पूरा हुआ है. खगड़िया अलौली रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत हो गयी है. पीएम मोदी ने इसे हरी झंडी दिखाई......पढ़िए आगे

PM Modi in Bihar : 27 सालों बाद पूरा हुआ तत्कालीन रेल मंत्री

KHAGARIA : 1998 में तत्कालीन रेल मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान ने 162 करोड़ की लागत से कुशेश्वर रेल परियोजना को मंजूरी दी थी। लंबे इंतजार के बाद खगड़िया से कुशेश्वर स्थान तक बनने वाले 44 किलोमीटर के रेलखंड में मात्र 18 किलोमीटर का रेलखंड ही बन पाया। तब से लगातार अलौली के लोगों द्वारा यह आवाज उठाई जा रही थी कि आखिरकार खगड़िया से अलौली तक रेल का पहला परिचालन कब होगा। इसको लेकर लोकसभा में भी लगातार आवाज़ उठाई जाती रही लेकिन रेल का परिचालन नहीं हो पाया था। लेकिन पिछले वर्ष से मालगाड़ी के परिचालन की शुरुआत हो गई थी। तब से लोगों द्वारा और आवाजें  उठाई जाने लगी। आखिरकार पैसेंजर ट्रेन अलौली स्टेशन पर कब रुकेगी और यहां के लोग खगड़िया ट्रेन से कब जा पाएंगे।

2024 में लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र शक्ति पार्टी रामविलास की ओर से राजेश वर्मा की जीत हुई और वह खगड़िया के सांसद बने पुनः सदन में राजेश वर्मा के द्वारा अलौली खगड़िया रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन के परिचालन के लिए आवाज उठाई गई और आखिरकार उसके लिए पिछले कुछ दिनों पहले ट्रैक के ट्रायल का  किया गया  पुनः आज का दिन ऐतिहासिक दिन अलौली वासियों के लिए रहा। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी पहुंचे थे। उन्होंने वर्चुअल तरीके से अलौली सहरसा पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत की। जिसके बाद आज से अलौली से सहरसा के लिए पैसेंजर ट्रेन का परिचालन भी शुरू हो गया। हजारों लोगों की मौजूदगी उनकी खुशहाली का प्रतीक बन रही थी। अलौली प्रखंड के सोनू कुमार ने बताया की अब हम लोगों ने उम्मीद ही छोड़ दी थी की अलौली से खगड़िया की रेल पटरियों पर ट्रेन का परिचालन भी हो पाएगा। लेकिन चिराग पासवान के सांसद राजेश वर्मा के प्रयास से आज हम लोग पैसेंजर ट्रेन का परिचालन होते देख पा रहे हैं।

Diarch GO

मधुबनी से वर्चुअल तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलौली से सहरसा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के लोकार्पण के साथ-साथ खगरिया सांसद राजेश वर्मा ने भी पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा की आप लोग मेरे साथ है तो निश्चित रूप से आपकी सुविधा का ख्याल भी हम निश्चित रूप से रखेंगे। जैसा कि आज अलौली से पैसेंजर ट्रेन का परिचालन आपकी सुविधा के लिए शुरू हो गया।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट